फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The girl came to attend the wedding drowned in Patna, four were rescued safely

Bihar : शादी में शमिल होने आई लड़की पटना में डूबी, चार को निकाला गया सुरक्षित

Wed, 31 May 2023 12:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 31 May 2023 12:18 PM IST
सार

पटना में स्नान करने क्रम में पांच लड़की अचानक  गंगा नदी में डूबने लगी। आसपास स्नान कर रहे लोगों की मदद से किसी तरह 4 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक लड़की की डूबने से मौत हो गई। घटना दीघा थाना अंतर्गत दीघा गंगा घाट की है। 

विज्ञापन
Bihar: The girl came to attend the wedding drowned in Patna, four were rescued safely
शव की तलाश कर रही SDRF की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना में शादी में शामिल होने आई लड़की की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। साथ में नहा रही उसकी पांच अन्य सहेली भी उसे बचाने के क्रम में डूबने लगी। आसपास स्नान कर रहे लोगों पड़ते ही वे लोग उन सभी को बचाने में जुट गए। इस क्रम में  आसपास के लोगों की मदद से 4 लड़कियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक लड़की की डूबने से मौत हो गई। घटना दीघा थाना अंतर्गत दीघा गंगा घाट की है। मृतका की पहचान बोकारो चास इस्पात कॉलोनी निवासी आयुषी गुप्ता (15) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


शादी में शामिल होने आई थी 
दीघा थानाध्यक्ष का कहना है कि आयुषी पटना के परसा में अपने परिवार वालों के यहां शादी में शामिल होने आई थी। आज सुबह आयुषी पांच अन्य लड़कियों के साथ पटना के दीघा घाट गंगा स्नान करने पहुंची थी। पांचों लड़कियां गंगा में नहाने के लिए उतरी। इस बीच गंगा नदी में काफी पानी और तेज बहाव के कारण लड़कियां डूबने लगी। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें डूबते देख जान पर खेलकर किसी तरह चार लड़कियों को गंगा नदी से सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक लड़की गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक घंटे में निकाला गया शव 
सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दीघा थाने को दी। सूचना मिलने के बाद दीघा थाना में इस बात की जानकारी एसडीआरएस टीम को दी। डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम के पदाधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि करीब एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद नदी में डूबी आयुषी कुमारी के शव को बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि  परिवार के लोग आयुषी को जिंदा समझकर पटना के पीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने आयुषी कुमारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed