फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Four women found missing from Patna Asha Kiran shelter home

बिहार: पटना के शेल्टर होम से चार महिलाएं गायब, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Nov 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 11 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Four women found missing from Patna Asha Kiran shelter home
पटना पुलिस (फाइल फोटो)
पटना में एक बार फिर शेल्टर होम से लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पटना के आशा किरण  शेल्टर होम से चार लड़कियां गायब हो गई हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस सकते में आ गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि चारों लड़कियों को ढूंढने की कोशिश जारी है जल्दी की उनका पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन


  

बता दें कि यह घटना शनिवार देर रात की है। फरार हुईं चारों लड़कियां नाबालिग हैं। सभी लड़कियां खिड़की से दुपट्टा बांधकर फरार हो गई हैं। इस दौरान उनकी किसी को भनक तक नहीं लगी लेकिन जब सुबह देखा तो शेल्टर होम में हड़कम मच गया। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस लड़कियों को ढूंढने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी ले रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी टीएन तिवारी ने बताया कि मामले में शेल्टर होम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक लड़की की उम्र 12 साल है तो तीन 16 साल की हैं। पुलिस का कहना है कि अक्टूबर महीने में ही उन्हें आश्रय गृह लाया गया था। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed