फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: Bihar Former State Secretary Shakti Malik Of RJD Dead In Purnia, FIR registered on Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav

Bihar News: राजद नेता की हत्या मामले में तेजस्वी-तेजप्रताप पर केस दर्ज, पुलिस ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Mon, 05 Oct 2020 04:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुर्णिया Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 05 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: Bihar Former State Secretary Shakti Malik Of RJD Dead In Purnia, FIR registered on Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav
तेजस्वी यादव-तेज प्रताप - फोटो : फाइल फोटो

Bihar Election 2020: बिहार के पूर्णिया में रविवार की सुबह राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे शक्ति मल्लिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि शक्ति मल्लिक के परिजनों ने राजद के बड़े नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा ने कहा, उनकी आय और बैंक खाते के स्रोत का विश्लेषण किया जा रहा है। उनके सेलफोन की जांच और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ से पता चलता है कि उन्हें राजद से 11 सितंबर को निष्कासित कर दिया गया था और उन्होंने विभिन्न लोगों के खिलाफ आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन

 

एसपी ने कहा, जिसके खिलाफ साक्ष्य मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनिल साधु, कालो पासवान, सुनीता देवी और मनोज पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

शक्ति मल्लिक की पत्नी ने आरोप लगाया कि राजद से निष्कासित होने के बाद उनके पति निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जिस कारण उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह तीन बाइक सवार लोग शक्ति मल्लिक के घर में दाखिल हुए और सोते हुए ही उनके सिर में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस का खोल बरामद हुआ है।  

घटना के बारे में मृतक शक्ति मल्लिक की मां मालती देवी ने कहा कि वह पहले राजद में प्रदेश सचिव था। पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी इसके बाद उसे पार्टी से हटा दिया गया था। वह इस बार रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था इसी वजह से राजद नेताओं ने उसकी हत्या करवा दी। 


वहीं, इस मामले में राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 'तेजस्वी और तेजप्रताप के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और झूठे थे। एफआईआर राजनीति से प्रेरित है।' पूर्णिया में राजद के वरिष्ठ नेता कमल किशोर यादव ने कहा कि 'पुलिस मामले की जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी। राजद के नेता राजनीति में ऐसा गंदा खेल कभी नहीं खेलते हैं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed