Bihar : विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक नेपाल भागते समय छपरा से गिरफ्तार, डबल मर्डर में थे फरार
JDU Ex MLA Arrested : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या के बाद से फरार आरोपी विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या के बाद से फरार आरोपी विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को जिला पुलिस की स्पेशल टीम में छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया है। नेपाल भागने के दौरान जदयू के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व विधायक मुजफ्फरपुर में संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार हुए थे और गोरखपुर उतर कर नेपाल जाते, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उन्हें छपरा के एक थाने में रखा गया है। इस मामले में स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
क्या था मामला
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मदीहा ब्रह्म स्थान के पास अपराधियों ने सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो पर चिमनी पर जाने के क्रम में अचानक हमला कर उन्हें गोली से छलनी कर दिया था। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में जदयू के पूर्व MLA रामबालक सिंह, उनके भाई लाल बाबू सिंह समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया था।
हत्या की यह थी असली वजह
इस हत्याकांड का असली कारण मुखिया उप चुनाव में पूर्व MLA का अश्लील वीडियो था। उस चुनावी माहौल में विधायक को इस बात का डर था कि सुरेंद्र प्रसाद उस आपत्तिजनक वीडियो से उसका चुनावी खेल खराब कर सकता है। इस वजह से पूर्व विधायक के भाई लाल बाबू सिंह ने किराए के शूटर को हायर किया और दोनों की हत्या करवाई। इस घटना में शामिल चारों सूटर बाहरी थे। पुलिस का यह भी कहना था कि जांच के दौरान यह बात भी सामने आई थी कि मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अवैध शराब का कारोबार भी करते थे। लेकिन असली कारण अश्लील वीडियो ही था।