{"_id":"5a644e0a4f1c1b8c268b5917","slug":"bihar-former-deputy-cm-tejashwi-yadav-targets-bihar-cm-nitish-kumar-over-dalit-s-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी का नीतीश पर वार, बोले- दलितों की सुरक्षा से न हो खिलवाड़, नहीं तो कुर्सी चकनाचूर कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी का नीतीश पर वार, बोले- दलितों की सुरक्षा से न हो खिलवाड़, नहीं तो कुर्सी चकनाचूर कर देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्वीटर पर लिखा, 'नीतीश कान खोलकर सुन लो अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो कुर्सी को चकनाचूर कर देंगे।'
विज्ञापन
दरअसल, तेजस्वी आदिवासी बहुल गांव पडरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने सीएम नीतीश से कहा कि अगर दलितों की सुरक्षा को कुछ हुआ तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी ने कहा, ' पडरी गांव में आदिवासी परिवार के सदस्य के साथ ज्यादती हुई। पहले खून से लथपथ सदस्य को प्रशासन इधर से उधर घूमाता रहा और जब उसकी मौत हो गई तो उसके परिवार को शव के लिए धक्के खिलवाए गए।'
विज्ञापन
तेजस्वी ने आगे कहा, 'नीतीश सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है, क्योंकि जो कानून की रक्षा करते हैं वहीं गरीबों को मार रहे हैं।'
अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते।तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 26, 2017