फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Former BJP MLA Amarnath Gami returns to bjp

Bihar: पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने नौ साल बाद की घर वापसी, राजद का साथ छोड़कर फिर से भाजपा में हुए शामिल

Sun, 16 Oct 2022 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 10:43 PM IST
सार

अमरनाथ गामी ने हाल ही में एक बार फिर अपने पुराने घर यानि बीजेपी में जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे लंबे समय बाद वो दोबारा घर वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि आरएसएस से जुड़े होने के कारण राजद पार्टी में वे खुद को असहज महसूस कर रहे थे। 
 

विज्ञापन
Bihar: Former BJP MLA Amarnath Gami returns to bjp
अमरनाथ गामी हुए भाजपा में शामिल। - फोटो : बिहार भाजपा/ट्विटर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने रविवार को घर वापसी कर ली है। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस करके राजद का साथ छोड़ने का एलान किया था। इतना ही नहीं उन्होंने दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल किए जाने की इच्छा भी जताई थी। इतना ही नहीं, इस बाबत उन्होंने दिल्ली में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात भी की थी। गौरतलब है कि पूर्व विधायक अमरनाथ गामी को नौ साल पहले अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।  

विज्ञापन


इसके बाद भाजपा ने उनको दोबारा भाजपा में शामिल किया गया। दो बार के विधायक रहे गामी ने रविवार को बिहार के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे सहित अन्य लोगों  उपस्थिति में पटना में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने दावा किया कि गामी की वापसी से बिहार में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। बता दें कि अमरनाथ गामी वैश्य समुदाय से आते हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले गामी को उन परिस्थितियों में भाजपा में शामिल किया गया है जब भाजपा गोपालगंज में संकटपूर्ण स्थिति में हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, गोपालगंज सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है। वहीं, राजद ने मोहन गुप्ता को यहां से टिकट देकर कड़ी चुनौती पेश की है। मोहन गुप्ता व्यापारी जाति से भी संबंध रखते हैं। इस सीट पर कुसुम देवी के पति सुभाष सिंह की मृत्यु के बाद कराया जा रहा है। सुभाष सिंह चार बार के विधायक थे। गोपालगंज सीट पर उपचुनाव 3 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गामी कुछ महीने पहले तक राजद के साथ थे। साल 2013 में जब वह हयाघाट से भाजपा विधायक थे, तब उनको अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद, उन्होंने 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके पांच साल बाद वह मुख्यमंत्री की पार्टी में अनादर का आरोप लगाते हुए राजद में शामिल हो गए थे। राजद ने उन्हें हयाघाट से टिकट नहीं दिया बल्कि उन्हें दरभंगा से मैदान में उतारा जहां वे हार गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed