फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flute in one hand Sudarshan in second told Lalu to be God of the poor photo of statue goes viral

बिहार: एक हाथ सुदर्शन दूजे में बांसुरी, लालू को बताया गरीबों का भगवान, मूर्ति की फोटो वायरल

Wed, 01 Sep 2021 02:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Sep 2021 02:51 PM IST
सार

बिहार की राजनीति में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। एक तरफ नीतीश की टीम से चौंकाने वाले बयान आ रहे हैं तो दूसरी ओर राजद घराने में उठापटक मची हुई है।
 

विज्ञापन
Bihar Flute in one hand Sudarshan in second told Lalu to be God of the poor photo of statue goes viral
लालू प्रसाद यादव की मूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मूर्ति इन दिनों चर्चा में आ गई है। इस मूर्ति की फोटो को लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज 'सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव' पर शेयर किया गया है। इस मूर्ति में लालू प्रसाद यादव के एक हाथ में सुदर्शन चक्र दिखाई दे रहा है तो दूसरे में वे बांसुरी पकड़े हुए हैं। तस्वीर को कैप्शन दिया गया है- गरीबों के भगवान...

विज्ञापन


हेयर स्टाइल हूबहू, गले में माला 
मूर्ति में लालू प्रसाद यादव की हेयर स्टाइल हूबहू रखी गई है। कुर्ता पायजामा पहने लालू के गले में माला भी पड़ी हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी ऐसी ही एक मूर्ति की तस्वीर वायरल हो गई थी। 
विज्ञापन


पोस्ट डालने वाला राघोपुर का युवक
लालू यादव की मूर्ति की फोटो को फेसबुक पर राघोपुर के एक युवक के अकाउंट से डाला गया है। युवक ने लिखा है मेरा एक ही धर्म है और वो है कि लालू जी की विचारधारा को उन्हीं के अंदाज में जन-जन तक पहुंचाना। यह फोटो जन्माष्टमी वाले दिन फेसबुक पर शेयर की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को कृष्ण बताते हैं तेज प्रताप यादव 
बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव खुद को कृष्ण बताते हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि मैं कृष्ण हूं और तेजस्वी मेरा अर्जुन है। मैं अपने अर्जुन को मुख्यमंत्री बनाकर रहूंगा। 


सब कुछ ठीक नहीं चल रहा राजद परिवार में 
पिछले कुछ दिनों से राजद परिवार के दोनों भाईयों के बीच तकरार बढ़ती दिखाई दे रही है। दोनों भाई रक्षाबंधन के दिन भी बहन मीसा भारती से अलग-अलग समय पर राखी बंधवाने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed