फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar floods: Tracks submerged in Bhagalpur rail section, many trains canceled, route changed for some, see list

बिहार में बाढ़: भागलपुर रेल खंड में पटरियां डूबीं, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले मार्ग, देखें सूची

Sun, 15 Aug 2021 01:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 15 Aug 2021 01:19 AM IST
सार

बिहार के भागलपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। इस रेलखंड में रेलवे पटरियां डूब गई हैं, इसलिए कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 
 

विज्ञापन
Bihar floods: Tracks submerged in Bhagalpur rail section, many trains canceled, route changed for some, see list
रेलवे ट्रैक पर पानी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार मेें बाढ़ के कारण भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुल्तानगंज से रतनपुर तक पटरियां पानी में कई फीट डूबी हैं तो बरियारपुर लोहा पुल के पास अप व डाउन दोनों लाइन का ट्रैक धंसने की खबर है। इस कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार शनिवार दोपहर बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। साहिबगंज की ओर से आने वाली ट्रेनों को भागलपुर में निरस्त कर दिया गया। वहीं जमालपुर से कई ट्रेनें रवाना नहीं हुईं। ट्रैक से पानी बहने के बाद ही इस खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।  मालदा रेलमंडल मुख्यालय में ट्रेनों के संचालन को लेकर नजर रखी जा रही है।  जमालपुर से भागलपुर के बीच ट्रेन सेवा बंद होने के कारण सतर्कता बरते हुए पांच ट्रेनें निरस्त की गईं, जबकि आठ के मार्ग बदले गए। छह ट्रेनों का सफर रास्ते में खत्म किया गया। 
विज्ञापन


गया-हावड़ा एक्सप्रेस को वाया झाझा-जसीडीह डाइवर्ट किया गया, जबकि ब्रह्मपुत्र मेल और गुवाहटी दादर एक्सप्रेस को वाया नवगछिया कटिहार होकर चलाया गया।  जमालपुर से हावड़ा के जाने वाली जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं साहिबगंज से दानापुर जाने वाली साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी को भागलपुर में ही निरस्त कर दिया गया। जबकि जमालपुर से मालदा जाने वाली जमालपुर-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर पानी खतरे के निशान से ऊपर
मालदा रेलमंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से रतनपुर के बीच ट्रैक पर पानी काफी बढ़ गया है। बरियारपुर ब्रिज के पास स्थिति ज्यादा खतरनाक है। पानी खतरे के निशान से ऊपर है। इसलिए ट्रेनों का संचालन रोका गया है। जब स्थिति सामान्य होगी तो ट्रेन परिचालन शुरू कराया जाएगा। स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर हूं।

इन ट्रेनों को निरस्त किया
03072 जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस 14 अगस्त को
03432 जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर 14 अगस्त को
03459/60 जमालपुर भागलपुर जमालपुर
03419/20 भागलपुर मुजफ्फरपुर भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस
03405 भागलपुर जमालपुर डीएमयू

इनके मार्ग बदले गए
02335 भागलपुर एलटीटी स्पेशल वाया बांका-जसीडीह 15 अगस्त को
03413 मालदा दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस वाया बरौनी 14 अगस्त को
03023 हावड़ा गया एक्सप्रेस वाया आसनसोल-झाझा 14 अगस्त को
03484 दिल्ली मालदा फरक्का एक्सप्रेस वाया बरौनी 14 अगस्त को
02368 विक्रमशिला एक्सप्रेस वाया झाझा-बांका 14 अगस्त को दिल्ली से खुलने वाली
05956 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल दिल्ली कामाख्या वाया बरौनी-14 अगस्त को भागलपुर आने वाली
05647 डाउन लोकमान गोवाहाटी दादर एक्सप्रेस वाया बरौनी-14 अगस्त को भागलपुर आने वाली
03024 गया हावड़ा एक्सप्रेस वाया झाझा-14 अगस्त को गया से खुलने वाली

ये ट्रेनें यहां तक चलेंगी
03071 हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस 15 अगस्त को भागलपुर तक
03235 साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी भागलपुर तक 14 अगस्त को
03401 भागलपुर दानापुर भागलपुर इंटरसिटी जमालपुर से 15 अगस्त को
03402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी जमालपुर तक 14 अगस्त को
03410 किऊल मालदा स्पेशल जमालपुर तक 14 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed