फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Five girls drowned in the canal in Gopalganj, 3 were taken out by villagers; Search continues for two

Bihar News : गोपालगंज में पांच किशोरियां नहर में डूबीं, तीन को ग्रामीणों बाहर निकाला; दो की तलाश जारी

Thu, 29 Aug 2024 11:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

गोपालपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि लापता दोनों किशोरियों की खोजबीन की जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से भी बच्चियों के खोजबीन के लिए सहयोग मांगा गया है। घटना के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
 

विज्ञापन
Bihar: Five girls drowned in the canal in Gopalganj, 3 were taken out by villagers; Search continues for two
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लाछपुर गांव से होकर गुजरी नहर में बुधवार की देर शाम नहाने गयीं पांच किशोरियों डूब गयीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन किशाेरियों को बाहर निकालने में कामयाबी पायी। वहीं दो किशोरी अभी भी लापता हैं। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। समाचार संप्रेषण तक दोनों किशोरियों का सुराग नहीं मिल सका है। लापता दोनों किशोरियां लाछपुर गांव के दिलीप खरवार की पुत्री शशिबाला कुमारी तथा श्यामदेव गोंड की पुत्री छठी कुमारी बतायी जा रही हैं। वहीं इस घटना में सद्दाम हुसैन की पुत्री मन्नत परवीन, कमलेश पटेल की पुत्री शिवानी कुमारी तथा भुटेला चौहान की पुत्री चांदना कुमारी को ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद सुरक्षित बचा लिया है।

विज्ञापन


 पांच किशोरियां एक साथ नहर में नहा रही थीं
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की शाम लाछपुर गांव के समीप हथुआ शाखा नहर पुल पर पांच किशोरियां एक साथ नहर में नहा रही थीं। इसी बीच अचानक नहर के तेज बहाव के बीच आकर पांचों किशोरियों नहर में डूबने लगीं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पर पड़ोस में मौजूद ग्रामीण नहर में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद तीन किशोरियों को नहर से बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो किशोरियां अब भी लापता हैं। वहीं इस मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि लापता दोनों किशोरियों की खोजबीन की जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से भी बच्चियों के खोजबीन के लिए सहयोग मांगा गया है। घटना के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


चार किशोर नदी की धारा में बह गए
विदित हो कि तीन दिन पूर्व भी बैकुंठपुर में अपनी दादी के दशकर्म के बाद नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार किशोर नदी की धारा में बह गए। अभी तक चारों किशोरों का कोई अता पता नहीं चला है। एनडीआरएफ की टीम अभी भी नदी में खोजबीन कर रही है लेकिन किशोरों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन नदी किनारे बैठकर किशोरों के शव के लिए आंसू बहा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed