{"_id":"66ee7f20be53706c95061318","slug":"bihar-firing-in-broad-daylight-in-patna-criminals-shot-a-father-who-was-going-to-drop-his-child-to-school-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को अपराधियों ने मारी गोली; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को अपराधियों ने मारी गोली; हालत गंभीर
Sat, 21 Sep 2024 01:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:39 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जानलेवा हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में अपराधियों ने शनिवार की सुबह एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। घायल अवस्था में सब्जी विक्रेता को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीरबहोर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक का नाम गुड्डू यादव है, उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
गुड्डू यादव के कमर में लगी
बताया जा रहा है कि गुड्डू यादव मुस्सलहपुर हाट में सब्जी बेचने का काम करता है। शनिवार को वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी क्रम में टिकिया टोला मोड़ के नजदीक मोटरसाइकिल से आए चार अपराधियों ने उस पर टावर ताबड़ तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलते ही खुद को बचाने के लिए गुड्डू यादव भागने लगा। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली गुड्डू यादव के कमर में लगी और वहीं गिर पड़ा। इस बीच मौके का फायदा उठाकर अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने गुड्डू को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस पूरे गहराई से छानबीन कर रही है
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीरबहोर थाने को दी। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घटना के कारण का भी पुलिस पूरे गहराई से छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन