{"_id":"636fdd929cd9473b6500f9bc","slug":"bihar-firing-by-unidentified-persons-in-ram-krishna-nagar-patna-2-people-have-been-shot-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Firing: पटना के राम कृष्ण नगर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Firing: पटना के राम कृष्ण नगर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, आरोपियों की तलाश जारी
Sat, 12 Nov 2022 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:23 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बिहार में फायरिंग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी की घटना के अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर शंभु नाथ सिंह ने बताया कि "सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के मुताबिक, दो लोगों को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।"
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इससे पहले अक्तूबर में बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के बताया था कि फायरिंग की घटनाओं के पीछे दो बाइक सवार हमलावर जिम्मेदार हैं। इस बीच, बेगूसराय जिले में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति के मारे जाने और नौ अन्य के घायल होने के एक दिन बाद बिहार पुलिस ने सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन