फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Finance Minister Vijay Kumar alleges Center not releasing the state share of money

Bihar: वित्त मंत्री विजय कुमार का आरोप, केंद्र जारी नहीं कर रहा राज्य के हिस्से का पैसा

Wed, 14 Sep 2022 02:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Sep 2022 02:27 AM IST
सार

विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य अपना उचित बकाया पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार योजनाओं पर राजनीति कर रही है। उसने बिहार के सामाजिक, शिक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य के हिस्से का धन देना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar Finance Minister Vijay Kumar alleges Center not releasing the state share of money
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्र पर कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन देने की अनिच्छा का आरोप लगाते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र राज्य के हिस्से का पैसा जारी नहीं कर रहा है। इसलिए राज्य सरकार को राजकोष पर बोझ कम करने के लिए फिलहाल खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि राज्य अपना उचित बकाया पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार योजनाओं पर राजनीति कर रही है। उसने बिहार के सामाजिक, शिक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य के हिस्से का धन देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


मंत्री ने दावा किया कि केंद्र ने चालू वित्त वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत अपने हिस्से का एक पैसा भी जारी नहीं किया है। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग प्रमुखों को फिलहाल अपने अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। अधिकारियों को उन योजनाओं की पहचान करने के लिए कहा गया है, जो अब प्रासंगिक नहीं हैं और जिन्हें बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों में होंगी 1176 नियुक्तियां
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इससे बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित विभिन्न विभागों में कुल 1176 पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया और पटना विश्वविद्यालय, पटना में सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और प्राध्यापक के लिए 370 पदों के साथ ही अन्य कर्मियों के 89 पदों यानी कुल 459 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा दुष्कर्म एवं पॉक्सो के तहत विशेष न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के 54 पदों के सृजन पर मुहर लगी।


बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के तहत सहायक अभियंता (विद्युत) के छह पदों के सृजन की स्वीकृति मिली। साथ ही जीएमसी, पूर्णिया में 100 एमबीबीएस सीटों वाले मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के लिए 423 पदों के लिए भी स्वीकृति मिली। इसमें मेडिकल कॉलेज के लिए 135 पद जबकि अस्पताल के लिए 288 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed