फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Female teacher murdered in Samastipur, criminals had come to kill father-in-law, shot daughter-in-law

Bihar News: घर घुसकर शिक्षिका की हत्या, ससुर को मारने पहुंचे थे अपराधी, बहू को लगी गोली; विरोध में हंगामा

Tue, 24 Dec 2024 10:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Dec 2024 10:12 AM IST
सार

Samastipur News: घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद को लेकर थाने में लिखित शिकायत भी की थी लेकिन...

विज्ञापन
Bihar: Female teacher murdered in Samastipur, criminals had come to kill father-in-law, shot daughter-in-law
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में अपराधियों ने शिक्षिका की घर घुसकर हत्या कर दी। अपराधी उसके ससुर को मारने घुसे थे। लेकिन, बहू को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना मंगलवार अहले सुबह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 के खोकसहा में हुई। इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और जांच में जुट गई। मृत शिक्षिका की पहचान खोकसहा के अवनीश कुमार साह की पत्नी मनीषा कुमारी (24) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बेटा झुका तो पीछे खड़ी बहू के सिर में लगी गोली
वारदात के बाद मृत शिक्षिका का ससुर नरेश साह ने बताया कि वह घर में सो रहे थे। मंगलवार अहले सुबह चार बजे के करीब छह की संख्या में आए लोगों ने कहा कि नरेश भैया है गेट खोलिए। जैसे ही मैंने गेट खोला तो देखा कि एक के हाथ में हथियार था। यह देखकर में छत की ओर भग गया । मेरी पत्नी सुनैना भी नीचे चुप गई। अपराधी मेरे पीछे भागते हुए छत पर आ गए। शोर सुनकर मेरे बेटे अवनीश और बहु ने कमरे का दरवाजा खोला जैसे ही में उसके कमरे में घुसा तो अपराधियों ने मेरे बेटे के ऊपर गोली चला दी। मेरा बेटा नीचे बैठ गया और उसके पीछे खड़ी बहू मनीषा के सिर में गोली लग गई। 
विज्ञापन


जमीन विवाद को लेकर थाने में आवेदन भी दिया था
नरेश साह ने बताया कि वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। नरेश साह ने बताया कि उनका एक जमीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर मैंने 20 दिसंबर को आवेदन को थाने में आवेदन दिया था। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। नरेश साह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना से आक्रोशित लोग एसपी के साथ वरीय अधिकारी के आने के बाद ही शव उठाने की बात पर आड़े थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed