फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Female councilor accuses Mayor's son of winking at her patna board meeting

महिला पार्षद ने कहा: आंख मारता है मेयर का बेटा, शिकायत दर्ज

Wed, 21 Aug 2019 09:36 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 21 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Female councilor accuses Mayor's son of winking at her patna board meeting
पिंकी देवी - फोटो : ANI

बिहार में एक महिला वार्ड पार्षद ने नगर परिषद मेयर के बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मेरे नजरअंदाज करने पर भी वह लगातार मुझे छेड़ता रहा। 

विज्ञापन



दरअसल, पिंकी देवी पटना के एक वार्ड से पार्षद है। उनका आरोप है कि जब वह पटना नगर निगम की बोर्ड बैठक के लिए कार्यालय पहुंची। वहां बैठक के दौरान नगर परिषद मेयर के बेटे ने उन्हें बार-बार आंख मारीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेयर का बेटा शिशिर बार-बार मेरी तरफ देखकर मुस्कुराता रहा और साथ ही लगातार आंख मारता रहा। मैंने उसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन वह बार-बार आंख मारता रहा। 

पिंकी देवी ने बताया कि मैंने उसे चेतावनी दी कि अगर वह ऐसा करेगा तो मैं उसकी मां से उसकी शिकायत कर दूंगी। जिसके जवाब में उसने कहा कि आगे बढ़ो और बता दो। जब मैंने इस घटना के बारे में नगर परिषद से शिकायत की, तो उसने मुझ पर आरोप लगाया कि मैं खबरों में आने के लिए ऐसा कर रही हूं। पिंकी देवी ने कदमकुंआ थाना में केस दर्ज कराया है।

 

पिंकी देवी ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो महिला आयोग भी जाएंगी। साथ ही कहा कि मैं चाहती हूं कि इस घटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्रवाई करें ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed