{"_id":"614f400f8ebc3e0de90f71c3","slug":"bihar-female-candidates-arrived-on-bullock-cart-to-file-nomination-huge-crowd-gathered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नामांकन दाखिल करने बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंची महिला उम्मीदवार, जुटी भारी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नामांकन दाखिल करने बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंची महिला उम्मीदवार, जुटी भारी भीड़
Sat, 25 Sep 2021 09:01 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:01 PM IST
सार
महिला प्रत्याशी के पति ने कहा कि पेट्रोल काफी महंगा हो गया है। ऐसे में चार पहिया वाहन में पेट्रोल भरवा कर नामांकन के लिए नहीं आ सकते थे।
विज्ञापन
महिला उम्मीदवार नामांकन दाखिल
- फोटो : video grab
विस्तार
सहरसा समाहरणालय में शनिवार को एक महिला प्रत्याशी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। इस महिला उम्मीदवार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। महिला उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए अपने पति के साथ बैलगाड़ी से पहुंची थी। उसके साथ बज रहे ढोल-नगाड़े की आवाज लोगों का ध्यान खींच रही थी।
महिला प्रत्याशी के पति ने कहा कि पेट्रोल काफी महंगा हो गया है। ऐसे में चार पहिया वाहन में पेट्रोल भरवा कर नामांकन के लिए नहीं आ सकते थे। बढ़ती महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी में पहुंचे हैं, जो सनातन किसान की भी सवारी है।
पूरा मामला ये है कि सत्तरकटैया प्रखंड के पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 से नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए जिला परिषद प्रत्याशी रंजना देवी अपने पति कॉमरेड विक्की राम के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर ढोल नगाड़े के साथ समाहरणालय पहुंचीं। उन्होंने सदर अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।