{"_id":"5e40d9588ebc3ee609014f9e","slug":"bihar-explosion-at-a-house-in-patna-damaging-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Blast in Patna: पटना में बम विस्फोट से गांधी मैदान इलाके में मची अफरातफरी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Blast in Patna: पटना में बम विस्फोट से गांधी मैदान इलाके में मची अफरातफरी, कई घायल
Mon, 10 Feb 2020 10:32 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, पटना
एएनआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Bomb Blast in Patna
- फोटो : ANI
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके में सोमवार सुबह बम विस्फोट की खबर से अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक एक घर में बम विस्फोट हुआ है। इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें एक वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।
पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना में सात लोग घायल हुए हैं। डॉक्टर ने बताया है कि जो लोग घायल हुए हैं उनमें बम विस्फोट के चोट नहीं है बल्कि शरीर के बाहरी हिस्से में जलने के निशान हैं। शीघ्र ही फोरेंसिक टीम यहां आएगी। पीड़ित का कहना है कि पानी गर्म करने के लिए गई थी, उसी वक्त गैस सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
इससे पहले पटना पुलिस ने कहा था कि ऐसा लगता है कि इस घर में बम रखा गया था, दो घरों को नुकसान पहुंचा है। घायलों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए वहीं उस मकान में रहने वाले कई लोग भी नीचे जा गिरे।

Bihar: Five people injured in an explosion at a house in Patna. Police say, "It seems a bomb that had been kept at this house exploded, damaging two houses. Injured people have been shifted to a hospital". pic.twitter.com/b2EG4zDgIt
— ANI (@ANI) February 10, 2020
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार दो जोरदार धमाके हुए हैं। बम धमाके के कारण जहां कमरे की दीवार गिर गई वहीं रूम में लगा दरवाजा भी टूट गया साथ ही आसपास के मकान की खिड़कियां भी चटक गईं। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया बम ब्लास्ट बताया है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल की टीम आने के बाद ही विस्तार से जानकारी मिल पाएगी। धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया, लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद मकान के मालिक ने बताया कि घर के जिस हिस्से में धमाका हुआ है उसमें किराएदार रहते हैं और वो ऑटो चलाते थे।