{"_id":"5c3a0d00bdec227384429a0f","slug":"bihar-ex-cm-jeetan-ram-manjhi-said-reservation-is-to-be-increased-upto-95-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पूर्व सीएम मांझी ने कहा- आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 90-95 प्रतिशत की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पूर्व सीएम मांझी ने कहा- आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 90-95 प्रतिशत की जाए
Sat, 12 Jan 2019 09:21 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, पटना
भाषा, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
जीतन राम मांझी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शनिवार को आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 90-95 प्रतिशत करने की मांग की। मांझी ने जातिवार जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और सभी श्रेणियों का कोटा आबादी में उनके अनुपात के अनुरूप बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
मांझी ने कहा कि संसद में पारित 124वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा अब बढ कर 60 प्रतिशत हो गई है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के प्रावधान के अनुसार आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मांझी ने कहा कि वह सामान्य श्रेणी को 10 प्रतिशत कोटा देने के फैसले के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनका कहना है कि ओबीसी, ईबीसी, एससी और एसटी समुदायों को आरक्षण में उनका हिस्सा उनके अधिकार के तौर पर दिया जाए।
विज्ञापन
जातिवार जनगणना सार्वजनिक करने में क्या समस्या है
मांझी ने यह भी कहा कि जातिवार जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने में क्या समस्या है। उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ाए जाने की सीमा के बहाने इन समुदायों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आबादी में 54 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले ओबीसी को महज 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि आबादी में अनुसूचित जाति (एससी) की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रहने के बावजूद उसे 15 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सपा- बसपा यूपी में कांग्रेस की अनदेखी करते है, तो उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भाजपा इसका फायदा उठा सकती है।