फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Electric wire hanging on railway track, operation stalled for one and a half hours

Bihar : रेलवे ट्रैक पर लटका इलेक्ट्रिक तार, पोल के पास पहुंचते ही हैंग होने लगा इंजन; डेढ़ घंटा तक परिचालन ठप

Wed, 22 Mar 2023 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

कटिहार - बरौनी रेलखंड पर बुधवार की दोपहर अपलाइन ट्रैक के ऊपर का इलेक्ट्रिक तार लटक गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

विज्ञापन
Bihar: Electric wire hanging on railway track, operation stalled for one and a half hours
रेलवे ट्रैक किनारे क्षतिग्रस्त तार को सही करते रेलवे के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार - बरौनी रेलखंड पर बुधवार की दोपहर अपलाइन ट्रैक के ऊपर का इलेक्ट्रिक तार लटक गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे रेल कर्मी लटके हुए तार को दुरुस्त करने में जुट गए। इसके बाद ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान घटनास्थल पर एक मेमू स्पेशल ट्रेन के अलावा मानसी, महेशखूंट और पसराहा स्टेशन पर कई यात्री और मालगाड़ी खड़ी रही। 

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, मानसी और खगड़िया जंक्शन के बीच एकनिया ढ़ाला स्थित पोल संख्या 116/7 के पास अप ट्रैक पर अचानक तार लटक गया। इस दौरान सहरसा से समस्तीपुर जा रही ट्रेन संख्या 05275 मेमू स्पेशल ट्रेन जो मानसी जंक्शन से खुली थी। उक्त पोल संख्या के पास पहुंचते ही ट्रेन का इंजन हैंग होने लगा। इसके बाद आननफानन में ट्रेन को रोककर इसकी जानकारी मानसी के स्टेशन मास्टर को दी गई।
विज्ञापन


चलती ट्रेन से मवेशी का चारा फेंकने से गिरा तार, 2 गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने कहना है कि पशुपालकों  द्वारा उक्त पोल संख्या के पास चलती ट्रेन से पशु का चारा फेंकने से तार लटक गया। इस मामले में मानसी आरपीएफ ने 2 पशुपालकों को गिरफ्तार किया है। अप रेलवे ट्रैक पर मेमू स्पेशल ट्रेन रूकी रहने से सवार यात्री परेशान होते रहे। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न स्टेशनों पर कई यात्री और मालगाड़ी रुकी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed