फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election voting 2nd phase on 32 seats

बिहार चुनाव: मतदान समाप्त, कुल 55 फीसदी पड़े वोट

Fri, 16 Oct 2015 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Oct 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
bihar election voting 2nd phase on 32 seats

बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस दौरान बिहार के 6 जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले गए। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार दूसरे चरण में कुल 55 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि जिस तरह से दिन भर मतदान की रफ्तार चली उससे यह आंकडा 60 फीसदी पार होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन शाम होते होते मतदान की रफ्तार सुस्त पड़ गई नतीजतन यह आंकडा 55 फीसदी तक ही सिमट कर रह गया।

विज्ञापन


मतदान के दौरान वोटरों ने 32 सीटों पर 456 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। दूसरे चरण के चुनाव में राजग गठबंधन और महागठबंधन दोनों की किस्मत दांव पर है।
विज्ञापन


इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे प्रेम कुमार की किस्मत का भी फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गया में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

bihar election voting 2nd phase on 32 seats

सुबह 7 बजे से चल रहे मतदान में शाम पांच बजे समाप्त हुए मतदान में कुल 55 फीसदी वोट डाले गए। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 बजे तक कैमूर में 56.54, रोहतास में 49.43, अरवल में 53.21, जहानाबाद में 54.67, औरंगाबाद में 48.39 और गया में 55.16 फीसदी मतदान हुआ है।

सासराम और बिक्रमगंज के पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने वजह से मतदान रुक गया। औरंगाबाद के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 144 के पास केन बम मिलने से हड़कंप मच गया और वहां वोटिंग शुरु नहीं हो पाई।

दूसरे चरण में 8849 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं जिसमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। 456 उम्मीदवारों में 32 महिलाएं और 146 निर्दलीय शामिल हैं।

यहां 3 बजे तक होगी वोटिंग

bihar election voting 2nd phase on 32 seats

इस चरण में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस की 993 कंपनियों को तैनात किया गया है। दूसरे चरण के 32 विधानसभा चुनावों में कई ऐसे इलाके हैं जो नक्सल प्रभावित हैं, इसलिए कैमूर के चैनपुर, गया के गुरुआ, शेरघाटी, बोधगया, इमामगंज,टिकारी, अतरी, औरंगाबाद के नवीननगर, कुटंबा और रफीगंज में 3 बजे तक वोटिंग होगी।

वहीं रोहतास  जिले के चेनारी, सासाराम, डिहरी, काराकट, जहानाबाद जिले के मखदुमपुर, जहानाबाद, घोसी और औरंगाबाद जिले के गोह, गया जिले के बेलागंज और वजीरगंज में शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा।

दूसरे चरण की कुछ सीटों पर मतदाताओं का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया। कई बूथों पर इस बार मतदाताओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed