फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Vote Counting: Daughter Defeats JDU Leader After Mother Murder, Mukhiya, By-Election, Bhagalpur

Bihar : भागलपुर में मां की हो गई थी हत्या, अब बेटी जदयू नेता को हराकर बनी मुखिया

Sat, 27 May 2023 04:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 May 2023 04:15 PM IST
सार

बिहार में पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसमें भागलपुर जिले में मुखिया पद पर 21 साल की पायल ने जीत हासिल किया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जदयू नेता सरोज चौधरी को 193 मतों से हराया है। पायल अपनी मां अनीता देवी की हत्या के बाद उम्मीदवार बनी थीं। 

विज्ञापन
Bihar Election Vote Counting: Daughter Defeats JDU Leader After Mother Murder, Mukhiya, By-Election, Bhagalpur
प्रतिद्वंदी जदयू नेता को हराकर पायल बनी मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसमें भागलपुर जिले में मुखिया पद पर 21 साल की पायल ने जीत हासिल किया है। पायल ने अपने प्रतिद्वंदी जदयू नेता सरोज चौधरी को 193 मतों से हराया है। सुल्तानगंज के कुमैठा पंचायत में मुखिया पद पर जीत हासिल करने वाली पायल की मां अनीता देवी भी मुखिया थीं। उनकी हत्या के बाद हुए इस उपचुनाव में पायल ने जीत हासिल किया हैं। पायल शर्मा ने महज 21 वर्ष 6 महीने के उम्र में मुखिया पद पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


बॉडीगार्ड ने मार दी थी गोली   

पायल शर्मा की मां पूर्व मुखिया अनिता देवी थी जिन्होंने पंचायत चुनाव जीता था। लेकिन 31 मार्च 2022 को उनके ही बॉडीगार्ड महंत मिश्र ने गोली मार कर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उनके शव को पंखे से लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक मात्र दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ऐसे मिली जीत

सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत में हुए मुखिया उपचुनाव में कुल 8160 मतदाताओं में से कुल 3934 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें पायल शर्मा को 2033 मत और उनके प्रतिद्वंदी सरोज चौधरी को 1840 मत प्राप्त हुए। इस तरह पायल शर्मा 193 मतों से जीत कर मुखिया पद हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पायल ने कहा मां के अधूरे सपने को करूंगी पूरा
सबसे कम उम्र की मुखिया बने पायल शर्मा अपनी जीत पर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी जीत के मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास करूंगी। साथ ही यह भी कहा कि जो सपना उनकी मां ने अपने पंचायत के विकास को लेकर देखा था वह उसे आगे बढ़ाएगी और अपने पंचायत को बिहार का सबसे विकसित पंचायत बनाएगी। पायल शर्मा की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed