फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election results: BJP Giriraj Singh says those who mocked the free vaccine got the answer in election

बिहार चुनाव के नतीजों पर गिरिराज बोले- आज नहीं तो कल राज्य में होगा भाजपा का सीएम

Wed, 11 Nov 2020 02:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Bihar election results: BJP Giriraj Singh says those who mocked the free vaccine got the answer in election
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है। इस चुनावी नतीजे के साथ भाजपा राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में भाजपा नेता गदगद हैं। नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि समय आने पर राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा, आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। 

विज्ञापन


लोकतंत्र में बहुमत का खेल होता है
एक निजी चैनल से बातचीत में गिरिराज ने कहा, लोकतंत्र में 51-49 का खेल होता है। इस चुनाव में हमने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। कुछ लोग इस चुनाव के दौरान हम पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे, लेकिन आरोप लगाने वाले खुद अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में सारा खेल बहुमत का होता है, जिसके पास बहुमत होता है वह सरकार का गठन करता है। भाजपा ने गुजरात में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पार्टी को यहां पर सभी आठ सीटों पर जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आज नहीं तो कल बिहार में होगा भाजपा का सीएम
जब केंद्रीय मंत्री से यह पूछा गया कि राज्य में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में राज्य में क्या भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। इसके जवाब में गिरिराज ने कहा, जब समय आएगा तो बिहार में भाजपा का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। आज नहीं तो कल राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री जरूर होगा।  

दिग्विजय के अमरबेल वाले बयान पर यह बोले गिरिराज सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाजपा और संघ को अमरबेल बताने पर गिरिराज सिंह ने कहा, दिग्विजय सिंह पहले अपना घर संभालें। जो लोग भाजपा को अमरबेल कह रहे हैं, उनका जल्द ही अंत हो जाएगा। बता दें कि, बुधवार सुबह दिग्विजय सिंह ट्वीट कर कहा, 'भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों में जेल गए हैं। भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस अमरबेल रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।'


फ्री वैक्सीन का मजाक उड़ाने वालों को मिला जवाब
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोदी जी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना संकट के इस दौर में कोई भूखा नहीं मरा है। कुछ लोगों ने फ्री वैक्सीन को लेकर भाजपा का मजाक उड़ाया था, लेकिन चुनावी नतीजों से उन्हें जवाब मिला है। दुनिया ने कोरोना काल में पीएम मोदी के फैसले को सराहा है। 

बंगाल में भाजपा की सरकार तय
पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव जीतने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा, अगले साल पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है। सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। इसका जवाब उन्हें आने वाले चुनाव में जनता देने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed