Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election News: Municipal elections are being held in 42 municipalities of 26 districts: E-voting News

Bihar Election News: 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग

Sat, 28 Jun 2025 07:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Jun 2025 07:06 PM IST
सार

Bihar News: विधानसभा चुनाव के पहले आज बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों का चुनाव-उप चुनाव संपन्न करवा लिया। खास बात यह है कि पहली बार राज्य में इसके लिए ई-वोटिंग का प्रयोग सफल हुआ। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा।

विज्ञापन
Bihar Election News: Municipal elections are being held in 42 municipalities of 26 districts: E-voting News
लखीसराय में मतदान के बाद उत्साहित दिखीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में नगर निकाय आम और उपचुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें वार्ड पार्षद के 121 पद, उप मुख्य पार्षद के 08 पद एवं मुख्य पार्षद के 07 पदों के लिए लोग मतदान किया। खास बात यह है कि बिहार में पहली बार ऑनलाइन मतदान हुआ। वैसे मतदाता जो बूथ पर नहीं पहुंच पाये, उन्होंने मतदान किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार में 70.2 फीसदी ई वोटिंग हुई। वहीं बूथ पर 54.63 फीसदी मतदान हुआ। ई वोटिंग के लिए मातादाताओं ने इसके लिए पहले ही अपना पंजीकरण करवा लिया था। आज ई-वोटिंग एप के जरिए सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान किया। निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि हमलोग मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, अयमुक्त उत्तरदायित्वपूर्ण एवं सहभागिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त तकनीकी नवप्रवर्तन जैसे ईवीएम से मतदान, मतदाता के सत्यापन हेतु एफआरएस (फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम) का उपयोग, मतदान केन्द्रों पर कृतिम बुद्धिमता (ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
विज्ञापन
Trending Videos

Bihar Election News: Municipal elections are being held in 42 municipalities of 26 districts: E-voting News
मतदान करने पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला
538 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में उतरे हैं
निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि नगरपालिका चुनाव 2025 के लिए 489 मतदान केन्द्र बनाए गए। चुनाव में 538 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें 242 पुरुष और 296 महिला अभ्यर्थी शामिल है। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 379674 है। जिसमें 197129 पुरुष मतदाता एवं 182539 महिला मतदाता और 12 अन्य मतदाता शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Election News: Municipal elections are being held in 42 municipalities of 26 districts: E-voting News
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। - फोटो : अमर उजाला
ई-वोटिंग से मतदान की प्रक्रिया
बिहार में पहली बार किसी चुनाव में ऑनलाइन माध्यम से मतदान हो रहा है। जो मतदाता बूथ तक नहीं आ सकते हैं, उनके लिए ई-वोटिंग की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि पहली बार प्रयोग हो रहे 'ई-वोटिंग' प्रणाली से 40280 मतदाताओं ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया है। वह पहली बार ई-वोटिंग 'SECBHR' और ई-वोटिंग SECBIHAR मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे मतदान किया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल से घर बैठे देंगे इस बार वोट; बिहार निर्वाचन आयोग के ई-वोटिंग से कौन कर सकेंगे मतदान?

 
विज्ञापन

Bihar Election News: Municipal elections are being held in 42 municipalities of 26 districts: E-voting News
पटन में शांति पूर्ण तरीके से चल रहा मतदान। - फोटो : अमर उजाला

2121 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं
निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि मतदान प्रक्रिया की सफलतापूर्वक संचालन के लिए 489 पीठासीन पदाधिकारी और मतदान दल में कुल 2121 मतदान कर्मी तैनात हैं। मतदान केन्द्रों पर बलों की प्रतिनियुक्ति शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान सम्पन्न कराने के लिए निर्धारित मानक के अनुसार सशस्त्र पुलिस वर्तों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिसमें 1502 पुलिस पदाधिकारी एवं 5047 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अति संवेदनशील संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लाईव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सकें। वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग निर्वाची पदाधिकारी/जिला/आयोग स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में MIS दल द्वारा लगातार की जाएगी।

Bihar Election News: Municipal elections are being held in 42 municipalities of 26 districts: E-voting News
मतदान के बाद उत्साहित दिखीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बोगस वोटिंग रोकने के लिए यह किया जा रहा है
बोगस वोटिंग रोकने हेतु पूर्व निर्वाचनों की भांति प्रत्येक मतदान केन्द्र पर FRS (फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम) से मतदाता का सत्यापन किया गया। इस व्यवस्था के तहत यदि कोई मतदाता दुबारा मतदान करने आता है तो सत्यापन के क्रम में उसकी पहचान हो जाती है। फर्जी (बोगस) मतदान का प्रयास होगा विफल, पकड़े जाने पर नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 462 तथा आई.पी.सी. 171डी, 171 एफ के तहत कार्रवाई की जाएगी।  मतदान केन्द्र पर किसी भी गड़बड़ी की जानकारी, मतदाताओं की शिकायत की सुनवाई निर्वाची पदाधिकारी / जिला/आयोग स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed