फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Election Commission released the schedule of elections in municipal bodies and panchayats

Bihar: नगर निकाय और पंचायत में चुनाव का शिड्यूल निर्वाचन आयोग ने किया जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट

Fri, 10 Mar 2023 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Mar 2023 09:10 AM IST
सार

Bihar: राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में नगर निकाय के आम चुनाव और पंचायत में उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Bihar: Election Commission released the schedule of elections in municipal bodies and panchayats
बिहार पंचायत चुनाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में नगर निकाय के आम चुनाव और पंचायत में उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। 13 मार्च से वार्डवार वोटर का विखंडन शुरू हो जाएगा। पंचायत उपचुनाव को लेकर 24 अप्रैल को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 03 मई को होगा। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 नगर निकाय के आम चुनाव और पंचायत उपचुनाव के 3298 पद पर चुनाव का शिड्यूल जारी हो गया है। बता दें कि राज्य के 21 जिलों में स्थित 31 निकायों में आम चुनाव होना है। 19 जिलों के अलग-अगल वार्ड में स्थगित चुनाव और 6 निकायों के त्यागपत्र के कारण रिक्त पदों के लिए भी चुनाव होना है।
विज्ञापन


जानिए कहां-कहां होगा चुनाव
  • पटना - नगर परिषद, मनेर
  • बक्सर - नगर परिषद, डुमरांव व नगर पंचायत, इटाढी
  • रोहतास - नगर परिषद, विक्रमगंज
  • औरंगाबाद - नगर परिषद, दाउदनगर
  • वैशाली - नगर परिषद, महनार
  • नालंदा - गर परिषद, राजगीर व इस्लामपुर
  • नवादा - नगर परिषद, हिसुआ
  • गोपालगंज - नगर पंचायत, हथुआ
  • मुजफ्फरपुर - नगर परिषद कांटी व मोतीपुर
  • पूर्वी चंपारण - नगर परिषद, केसरिया, नगर पंचायत, ढाका
  • पश्चिमी चंपारण - नगर पंचायत, मच्छरगांवा (योगापट्टी)
  • शिवहर - नगर परिषद, शिवहर
  • सीतामढी - नगर पंचायत सुरसंड
  • दरभंगा - नगर परिषद, जाले, नगर पंचायत घनश्यामपुर, बिरौल व कमतौल अहियारी
  • मधुबनी - नगर निगम मधुबनी व नगर परिषद, झंझारपुर
  • सहरसा - नगर निगम, सहरसा
  • किशनगंज - नगर पंचायत, पौआखाली
  • मुंगेर - नगर परिषद हवेली खड़गपुर, नगर पंचायत संग्रामपुर व असरगंज
  • लखीसराय - नगर परिषद, बड़हिया
  • जमुई - नगर परिषद, झाझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed