फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election By-election in Bhojpur Buxar Local Authority Constituency today RJD JDU Bihar Political News

Bihar Election: एलएलसी उपचुनाव में लालू-नीतीश के प्रत्याशी आमने सामने, 25 बूथों पर मतदान संपन्न

Tue, 12 May 2026 09:44 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 12 May 2026 09:44 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद् की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम चार बजे मतदान संपन्न हो गया। खास बात यह कि इस चुनाव में जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अब दोनों दल के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे। 14 मई को परिणाम आएगा तब सारी तस्वीरें साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar Election By-election in Bhojpur Buxar Local Authority Constituency today RJD JDU Bihar Political News
विधान परिषद् उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए मतदान संपन्न हो गया। आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला। इसके लिए भोजपुर और बक्सर में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 6086 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला क्याप। इस बार चुनावी मैदान में नीतीश कुमार की पार्टी से कन्हैया प्रसाद और राजद के सोनू कुमार राय के अलावा मनोज उपाध्याय, लालू प्रसाद यादव, कन्हैया प्रसाद 2 (पिता राम लायक महतो) और निरजंन कुमार राय चुनावी मैदान में हैं। दोनों जिलों में प्रशासन ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। 14 मई को चुनाव परिणम आएगा। 

विज्ञापन


जदयू के राधाचरण सेठ ने दिया था इस्तीफा
भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट 16 नवंबर 2025 को खाली हुई थी। इस सीट से विधान परिषद् सदस्य रहे जनता दल यूनाईटेड के नेता राधाचरण सेठ ने इस्तीफा दिया था। तब से यह सीट खाली थी। इस चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य और जिला परिषद् के सदस्य, नगर निकायों के वार्ड पार्षद और क्षेत्र के सांसद-विधायक भी मतदान करते हैं। 
विज्ञापन

Bihar: अब और तेज दौड़ेगी बिहार की ट्रेनें! पूर्णिया से दिल्ली पहुंचना हुआ ढाई घंटे आसान, रेलवे का बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


खरमास बाद जारी हुई थी अधिसूचना
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 16 अप्रैल को यानी खरमास बाद इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। 23 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि है। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। 27 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। 12 मई यानी आज मतदान है। वहीं 14 मई को काउंटिंग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed