फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News: Bihar Election Bjp Candidate Virendra Paswans Ticket Taken By Darbhanga Bjp Leader

Bihar Election News 2020: असली पासवान का टिकट ले उड़ा भाजपा का दूसरा नेता, नाम से दिया चकमा

Tue, 13 Oct 2020 04:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 13 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News: Bihar Election Bjp Candidate Virendra Paswans Ticket Taken By Darbhanga Bjp Leader
बिहार चुनाव 2020 - फोटो : social media

Election in Bihar 2020: बिहार चुनाव में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रोचक घटना यह रही कि नाम से चकमा देकर असली पासवान का टिकट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ले उड़ा।

विज्ञापन


पार्टी ने समस्तीपुर जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार पासवान को रोसड़ा सीट से टिकट दिया था। उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया पर सामने आ गई थी, लेकिन बीजेपी के ही एक वीरेंद्र पासवान ने पार्टी नेताओं को चकमा दे दिया।
विज्ञापन


समस्तीपुर जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार पासवान की टिकट लेने वाले वीरेंद्र पासवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह दरभंगा के रहने वाले हैं। असली उम्मीदवार और इनका नाम मिलता-जुलता हुआ है। ऐसे में दरभंगा वाले वीरेंद्र ने इसका फायदा उठा लिया। वीरेंद्र पासवान पार्टी मुख्यालय में सिंबल लेने के लिए पहुंच गए। पटना बीजेपी मुख्यालय से दरभंगा वाले वीरेंद्र पासवान ने सिंबल ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंबल लेने के बाद वीरेंद्र पासवान ने उसमें अपने माता-पिता के नाम भर लिए थे। इसके साथ ही वह चंद समर्थकों के साथ रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंच गए। इधर असली वाले वीरेंद्र कुमार पासवान अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ऑफिस में सिंबल लेने पहुंचे, तब उनसे कहा गया कि आप तो सिंबल ले जा चुके हो। यह सुनकर वह आवाक रह गए। 


घटना की जानकारी ऐसे मिली
फिर रोसड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को अनुमंडल कार्यालय भेजा गया। वहां दरभंगा वाले वीरेंद्र कुमार पासवान नामांकन के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने तुरंत इसकी जानकारी पटना में नेताओं को दी। उसके बाद उस सिंबल को रद्द किया गया। फिर असली वीरेंद्र कुमार पासवान को सिंबल दिया गया है। वह अब रोसड़ा सीट से नामांकन करेंगे। हालांकि, पार्टी ने अभी दरभंगा वाले प्रत्याशी वीरेंद्र पासवानपर कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed