{"_id":"685ff4e7b6b7d262cf0c18d1","slug":"bihar-election-2025-municipal-elections-2025-bihar-news-voting-in-26-district-election-news-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: नगर निकाय उपचुनाव में ई वोटिंग निबंधन कराने वालों में से 70% ने डाले वोट; कुल वोट प्रतिशत देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: नगर निकाय उपचुनाव में ई वोटिंग निबंधन कराने वालों में से 70% ने डाले वोट; कुल वोट प्रतिशत देखे
Sat, 28 Jun 2025 07:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:27 PM IST
सार
Bihar : नगरपालिका आम उप निर्वाचन 2025 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस चुनाव में सबसे अछि बात यह रही किमतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग ऑफ लाइन की अपेक्षा ऑनलाइन ज्यादा किया।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
नगरपालिका आम उप निर्वाचन 2025 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ जो शाम के 05:00 बजे तक हुआ। कुल 26 जिलों में वार्ड पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए हुए इन चुनावों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 62.41 फीसदी वोटिंग हुई। हालाँकि इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम रही। इन चुनाव के लिए कुल 489 मतदान केंद्र बनाये गए थे, जहाँ कुल 3,74,803 मतदाता पंजीकृत थे। उनमें 1,94,522 पुरुष, 1,80,269 महिला और 12 अन्य लिंग के मतदाता शामिल हुए थे। शाम तक चले मतदान में 62.41फीसदी मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों का मतदान 63.86 फीसदी और महिलाओं का 60.80 फीसदी मतदान हुआ। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के कारण 06 नगरपालिकाओं में 148 रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराया जाना था, लेकिन 36 नगरपालिकाओं के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election News: 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग
विज्ञापन
प्रमुख पद और निर्विरोध निर्वाचन
नगरपालिका आम उप निर्वाचन 2025 में कुल 136 पदों पर चुनाव हुए, जिसमें कुल 9 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:
* आम निर्वाचन:
* वार्ड पार्षद पद: 84 पदों पर चुनाव
* मुख्य पार्षद पद: 0 पद पर चुनाव
* उप मुख्य पार्षद पद: 06 पदों पर चुनाव
* उप निर्वाचन:
* वार्ड पार्षद पद: 37 पदों पर चुनाव (8 निर्विरोध)
* मुख्य पार्षद पद: 02 पदों पर चुनाव (नगर परिषद बोधगया में 1 निर्विरोध)
* उप मुख्य पार्षद पद: 01 पद पर चुनाव (नगर पंचायत मैरवा, विजयसराय में 2 निर्विरोध)
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मालदह, जर्दालू, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, दशहरी, कृष्णभोग खाना है तो यहां आइए, 800 आम उत्पादक पटना पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे शहरों या विदेशों में रहने वाले मतदाताओं ने ई-वोटिंग से किया मतदान
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस बार ई-वोटिंग का शुभारंभ किया गया। बिहार में 51,000 से अधिक मतदाताओं ने ई-वोटिंग के लिए पंजीकरण कराया। इसका फायदा यह हुआ है कि जो मतदाता दूसरे शहरों या विदेशों में रह रहे हैं वे लोग भी इस चुनाव में शामिल हो सके। इसके लिए चुनाव आयोग ने सामान्य चुनाव के लिए SECBHR ऐप और उप चुनाव के लिए SECBIHAR ऐप का उपयोग किया। चुआन आयोग के इस पहल से बिहार पहला राज्य बन गया है जो मोबाइल ई-वोटिंग की सुविधा प्रदान कर रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किये गये
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किये गये। पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर 1,43,709 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसके परिणामस्वरूप 1088 गिरफ्तारियाँ हुईं। इसके अलावा, 45 बिना लाइसेंस के हथियार जब्त किए गए और शस्त्र अधिनियम के तहत एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत 205 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 2699 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गंभीर गैर-जमानती मामलों में 17,211 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 13,104 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
चुनाव नियंत्रण कक्ष एवं निगरानी की व्यवस्था की गई
चुनाव संबंधी जानकारी देने और शिकायतों का निवारण करने के लिए एक केंद्रीय चुनाव नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। एक टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 भी जारी किया गया था ताकि नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सके।
30 जून को है मतगणना
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि मतगणना 30 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे से प्रत्येक नगरपालिका में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। परिणाम SECBHAR ई-वोटिंग ईएलवी पोर्टल पर लगातार अपडेट किए जाएंगे। ईवीएम के सुरक्षित भंडारण और मतगणना प्रक्रिया के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।