फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020: villagers threw cow dung on cm nitishs minister during public relations in lakhisarai

बिहार चुनाव: नीतीश के मंत्री की हुई जमकर फजीहत, जनता ने फेंका गोबर, किसी तरह निकले बाहर

Tue, 20 Oct 2020 05:57 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 20 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020: villagers threw cow dung on cm nitishs minister during public relations in lakhisarai
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

बिहार चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जमकर रैली कर रहे हैं। जनता को चुनावी भाषण से अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, जनता कई नेताओं को नकारने के साथ साथ उनकी फजीहत भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ताजा मामला लखीसराय के तरहारी गांव का है, जहां जनसंपर्क के दौरान वोट मांगने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक विजय कुमार सिन्हा की जनता ने जमकर फजीहत की।मंत्री से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं जनता ने मंत्री जी पर गोबर फेंकना भी शुरू कर दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, नीतीश के मंत्री को किसी भी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन



वहीं, बिहार चुनाव के मद्देनजर राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर भी शुरू हो गया है। नीतीश जहां महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साध रहे हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश पर पलटवार करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसमें मुख्यमंत्री पर कुर्सी के मोह की वजह से राज्य के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव हर चुनावी सभा में इस बात का एलान कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। इस पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इतनी नौकरी देंगे, लेकिन कहां से देंगे और इसके लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा, जब इतने लोगों (10 लाख लोगों) को नौकरी देंगे, तब बाकी को क्यों छोड़ देंगे। 


वहीं, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसका मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है। तेजस्वी ने कहा, 'भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसका एक भी मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के बैसाखी बने हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed