{"_id":"5f8f87f6abe4d3303f096806","slug":"bihar-election-2020-up-cm-yogi-adityanath-targeting-congress-and-rjd-during-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: बिहार में यूपी के सीएम योगी बोले- 'राममंदिर बनने से पहले परिवारवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद का राम नाम सत्य होगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: बिहार में यूपी के सीएम योगी बोले- 'राममंदिर बनने से पहले परिवारवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद का राम नाम सत्य होगा'
Wed, 21 Oct 2020 06:29 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, रामगढ़/ अरवल/ काराकाट।
अमर उजाला ब्यूरो, रामगढ़/ अरवल/ काराकाट।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
बिहार में योगी आदित्यनाथ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा, अब राम मंदिर बनने से पहले परिवारवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद और जातिवाद का राम नाम सत्य होगा। भारत तेरे टुकडे़ होंगे, अब कोई नहीं कह सकता, क्योंकि देश अब एक श्रेष्ठ भारत है। चुनाव रैलियों का आगाज करते हुए योगी ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा और कहा, हमारे लिए जनता ही परिवार है, लेकिन उनके लिए परिवार ही पार्टी और पार्टी ही बिहार है।
विज्ञापन
रामगढ, अरवल और काराकाट विधानसभा क्षेत्रों में विपक्षी दलों पर बरसते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। कांग्रेस गरीबों का राशन डकारती रही तो राजद ने बेजुबान जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ा। दोनों राजनीतिक दल नहीं परिवार हैं। इनके एजेंडे में परिवार ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौड़। कांग्रेस के लिए तो एक ही परिवार सब कुछ है। रही राजद की बात तो इनके पोस्टरों में चार लोगों को छोड़ कभी किसी पांचवें को जगह नहीं मिली। ऐसे लोगों को नकारें। विकास के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि हम हमेशा कहते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद और भाकपा माले थे, लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे। पांच अगस्त को ये भी काम हो गया। बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे तो हम भगवान राम के दर्शन भी करवाएंगे। हमने सभी वादे पूरे किए। हमने तो जनता का काम भी किया और राम का भी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के आतंकी अब कश्मीर में घुसने की जुर्रत नहीं कर सकते
योगी ने कहा कि हमने कहा था कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म करेंगे। पाकिस्तान में पनाह पाने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे। अब पाकिस्तान के आतंकी कश्मीर में घुसने और जवानों पर हमले की जुर्रत नहीं कर सकते, क्योंकि भारत का जवान उन्हें घुसकर मारेगा।
मोदी के नेतृत्व में कोरोना से मजबूती से लड़े
योगी ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 95 फीसदी नक्सलवाद समाप्त हुआ है। कोरोना महामारी के आगे दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें पस्त हो गईं, मगर मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना से मजबूती से लड़ाई लड़ी।
पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
योगी ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने गरीबों के हित के लिए काम किया। गरीबों के लिए गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत बिहार से हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने पर पहले जनधन खाता खुलवाने का काम किया, दूसरा काम पीएम आवास दिया, गरीबों को गैस चूल्हा दिया, शौचालय दिया। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत सभी के खाते में अग्रिम राशि भी उपलब्ध कराई।