{"_id":"5f9049a7dfdd8a3a5a7c057f","slug":"bihar-election-2020-union-finance-minister-nirmala-sitharaman-to-launch-bjp-manifesto-for-bihar-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण आज जारी करेंगी भाजपा का घोषणापत्र, रविशंकर भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण आज जारी करेंगी भाजपा का घोषणापत्र, रविशंकर भी रहेंगे मौजूद
Thu, 22 Oct 2020 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी आज (गुरुवार) अपना घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि बिहार में भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन पार्टी अपने कोटे से सहनी के वीआईपी पार्टी को 11 सीटें दी हैं। जेडीयू को 122 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला, लेकिन पार्टी ने अपने कोटे से 7 सीटें मांझी को देने का फैसला किया।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
खास बदलाव यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
Bihar: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman to launch BJP's manifesto for #BiharPolls in Patna tomorrow; Union Minister & Patna Sahib MP Ravi Shankar Prasad to be present.
— ANI (@ANI) October 21, 2020