फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 Third phase nine ministers reputation at stake

Bihar Election 2020: रेणु के मैला आंचल में आखिरी जंग, नागार्जुन और नेपाली की जमीन पर फंसा पेंच

Fri, 06 Nov 2020 05:50 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना
कुमार निशांत, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 Nov 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 Third phase nine ministers reputation at stake
Bihar Election - फोटो : अमर उजाला

तीसरे और अंतिम चरण में बाबा नागार्जुन की जन्मस्थली मधुबनी, मशहूर आंचलिक कथाकार फणिश्वर नाथ रेणु के उपन्यास मैला आंचल वाला क्षेत्र पूर्णिया, मइया सीता का नैहर सीतामढ़ी, स्वाधीन कलम के सिपाही गोपाल सिंह नेपाली की भूमि पश्चिमी चंपारण और सत्याग्रह की प्रयोगस्थली पूर्वी चंपारण में मतदान होना है।

विज्ञापन


तीसरे चरण में मधेपुरा और किशनगंज जिले की 4-4, कटिहार और पूर्णिया जिले की 7-7, अररिया की 6, सुपौल की 5 और मधुबनी की 6 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इसी तरह सीतामढ़ी की 5, पूर्वी चंपारण की 6 और पश्चिमी चंपारण की 6 सीटों पर भी मतदान होगा। जिन सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव हो रहे हैं, उनपर 2015 के चुनाव में मधेपुरा जिले में जदयू ने 3 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। कटिहार जिले की 7 सीटों में से कांग्रेस ने 3, भाजपा 2, राजद और माले ने एक-एक सीट अपने हिस्से में की।
विज्ञापन



पूर्णिया जिले की 7 सीटों में से भाजपा 2, जदयू 2, कांग्रेस 2 और राजद ने एक सीट पर अपनी जीत दर्ज की थी। इसी तरह अररिया जिले की 6 सीटों में राजद ने 2, भाजपा ने 2, कांग्रेस और जदयू ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी। किशनगंज में तब जदयू ने 2, कांग्रेस ने 1, एआईएमआईएम ने 1 सीट (उपचुनाव) पर जीत दर्ज की थी। सुपौल जिले में तब जदयू ने 3, राजद और भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी। मधुबनी में जदयू ने 3, राजद ने 2, और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। सीतामढ़ी में तब भाजपा के 2, राजद और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार जीत पाए थे। पूर्वी चंपारण में राजद ने 2 और भाजपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पश्चिमी चंपारण में तब जदयू ने 2, भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मधुबनी जिले की 56 सीटों में से जदयू 17, कांग्रेस 10, भाजपा 16, राजद 11, माले और एआईएमआईएम ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधेपुरा
मधेपुरा जिले की मधेपुरा सीट से राजद ने मौजूदा विधायक प्रो. चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है तो जदयू ने निखिल मंडल को चुनावी दंगल में उतारा है। सिंहेश्वर सु. सीट से जदयू ने मौजूदा विधायक रमेश ऋषिदेव पर विश्वास जताया तो राजद ने चंद्रहास चौपाल को मैदान में उतारा।  बिहारीगंज सीट से जदयू के मौजूदा विधायक निरंजन कुमार मेहता मैदान में हैं तो कांग्रेस की सुभाषिणी यादव मैदान में हैं। आलमनगर सीट से जदयू के मौजूदा विधायक नरेंद्र नारायण यादव, राजद से नवीन निषाद सहित कुल 10 उम्मीदवार चुनावी दंगल में शामिल हैं।

कटिहार
कटिहार जिले की कोढ़ा सुरक्षित सीट से कांग्रेस की मौजूदा विधायक पूनम पासवान से भाजपा की कविता पासवान मुकाबले के लिए तैयार हैं। बरारी से राजद ने मौजूदा विधायक नीरज यादव को मैदान में उतारा है तो जदयू ने विजय सिंह को मैदान में उतारा है। मनिहारी सु. सीट से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को मैदान में उतारा है तो जदयू के उम्मीदवार शंभु कुमार सुमन हुंकार भर रहे हैं। कटिहार जिले की प्राणपुर सीट से पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। विनोद सिंह का हाल ही कोराना की वजह निधन हुआ है। यहां कांग्रेस के तौकीर आलम ताल ठोक रहे हैं। बलरामपुर से भाकपा माले के मौजूदा विधायक महबूब आलम, वीआईपी से वरुण कुमार झा मैदान में हैं। कदवा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक शकील अहमद खान, जदयू से सूरज प्रसाद राय में मुकाबला है। कटिहार सदर से भाजपा के मौजूदा विधायक तारकिशोर प्रसाद, राजद के प्रकाश महतो के बीच टक्कर है।

पूर्णिया
पूर्णिया जिले की पूर्णिया सीट से भाजपा के विजय खेमका, कांग्रेस की इंदु सिन्हा में मुकाबला है। धमदाहा सीट से जदयू की मौजूदा विधायक लेसी सिंह को राजद के दिलीप यादव से चुनौती है। रुपौली से जदयू की मौजूदा विधायक बीमा भारती का भाकपा के विकास चंद्रमंडल से मुकाबला है। बनमनखी सु. से भाजपा के मौजूदा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को राजद के उपेंद्र ततमा टक्कर दे रहे हैं। कसबा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक आफाक आलम, हम से राजेंद्र सहित कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बायसी सीट से राजद के मौजूदा विधायक अब्दुस सुभान, भाजपा के विनोद यादव सहित 12 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। अमौर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अब्दुल जलील मस्तान, जदयू से शबा जफर सहितकुल 11 उम्मीदवार दांव लगा रहे हैं।


नौ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
मधेपुरा के सिंहेश्वर सु. से मंत्री रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा के आलमनगर से मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, पूर्णिया के रुपौली से मंत्री बीमा भारती, पूर्णिया के बनमनखी सु. से मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, मधुबनी के लौकहा से मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मधुबनी के बेनीपट्टी से मंत्री विनोद नारायण झा, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से मंत्री प्रमोद कुमार, पश्चिमी चंपारण के सिकटा से मंत्री खुर्शीद अहमद, सुपौल से मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, इनके अलावा मधुबनी के बाबूबरही सीट से पूर्व मंत्री कपिलदेलव कामत की बहू मीना कामत, कटिहार के प्राणपुर सीट से पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed