फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 Latest News: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Phase 3 BJP Party Candidates Bihar Election 2020 third Phase Adr Report Highest millionaires in BJP RLSP candidate most richest jdu ljp congress rjd data

Bihar Election: भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति, लेकिन RLSP प्रत्याशी सबसे रईस

Tue, 03 Nov 2020 12:18 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 03 Nov 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 Latest News: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Phase 3 BJP Party Candidates Bihar Election 2020 third Phase Adr Report Highest millionaires in BJP RLSP candidate most richest jdu ljp congress rjd data
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नीतीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव। - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और प्रत्याशियों ने तीसरे चरण के लिए कमर कस ली है। इस बीच एडीआर ने तीसरे चरण ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों का लेखा-जोखा सार्वजनिक कर दिया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि तीसरे चरण के चुनाव में हाथ आजमाने वाले कितने रईस हैं? एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार विधानसभा के तीसरे चरण में कुल 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1195 प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति, पढ़ाई-लिखाई और आपराधिक आंकड़ों से संबंधित जानकारी चुनाव आयोग से साझा की है। इन आंकड़ों की जानकारी सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र में दी है।
विज्ञापन


इतनी है प्रत्याशियों की संपत्ति
एडीआर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 79 प्रत्याशियों की संपत्ति 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं, 140 उम्मीदवारों के पास 2 करोड़ से 5 करोड़ तक की संपत्ति है। 330 प्रत्याशियों ने 50 लाख से 2 करोड़ तक की संपत्ति होने की जानकारी दी है। वहीं, 368 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 10 से 50 लाख के बीच घोषित की है। इनके अलावा 278 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10 लाख रुपये से भी कम है।
विज्ञापन


किस पार्टी में ज्यादा रईस?
अब हम आपको बताते हैं कि किस राजनीतिक दल में ज्यादा रईस प्रत्याशी हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के 34 में से 31 प्रत्याशी करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसके 25 में से 17 उम्मीदवार करोड़पति हैं। राजद के 44 में से 35, जदयू के 37 में से 30, लोजपा के 42 में से 31 और बसपा के 19 में से 10 उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया है। इन सभी प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar Elections 2020 Live Updates: नीतीश कुमार बोले- 15 सालों तक काम किया तभी राज्य आगे बढ़ा

तीसरे चरण में कौन सबसे रईस?
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे चरण में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार बीके सिंह सबसे रईस हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 85 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। इसमें 1.64 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति और 84.25 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। बीके सिंह समस्तीपुर जिले की वारिसनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजद उम्मीदवार ओम प्रकाश चौधरी हैं, जो पूर्वी चंपारण की मोतिहारी सीट से ताल ठोंक रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 45 करोड़ से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 87 लाख से ज्यादा और अचल संपत्ति 44.5 लाख से ज्यादा है। तीसरे नंबर पर आईएनडी के शंकर कुमार झा हैं। वह दरभंगा सीट से चुनाव मैदान में हैं। शंकर कुमार झा की कुल संपत्ति 32 करोड़ से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 15.20 करोड़ से ज्यादा और अचल संपत्ति 16.99 करोड़ से ज्यादा घोषित की गई है।


इन उम्मीदवारों की संपत्ति शून्य
बिहार चुनाव के तीसरे चरण में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या कम नहीं है, लेकिन कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति शून्य है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में पहले नंबर पर जनता दल राष्ट्रपति के उम्मीदवार गौतम कुमार हैं। वह सुपौल जिले की पीपरा सीट से मैदान में हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति शून्य बताई है। दूसरे नंबर पर एसयूएआई (सी) के कैंडिडेट मोहम्मद मुजाहिद हैं, जो दरभंगा से मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति डेढ़ हजार रुपये घोषित की है। तीसरे नंबर पर द प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी हयात अशरफ हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5 हजार रुपये है। अशरफ पुरनिया की कस्बा सीट से ताल ठोंक रहे हैं।

बिहार चुनावः सीएम नीतीश बोले- 10 लाख नौकरी देने के नाम पर लोगों को किया जा रहा है गुमराह

ये प्रत्याशी सबसे ज्यादा कर्जदार
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीएस उम्मीदवार मृत्युंजय कुमार पर सबसे ज्यादा कर्जदार हैं। उन पर करीब 6 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि उनकी कुल संपत्ति 27 करोड़ से ज्यादा की है। मृत्युंजय सुपौल सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। दूसरे नंबर पर आईएनडी पार्टी के शंकर कुमार झा हैं, जिन्होंने खुद पर 4 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बताया है। आपको बता दें कि शंकर कुमार ज्यादा तीसरे चरण के सबसे ज्यादा रईस प्रत्याशियों की लिस्ट में भी शामिल हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी रणकौशल प्रताप सिंह हैं, जिन्होंने खुद पर 3 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बताया है। उनकी कुल संपत्ति 31 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। रणकौशल पश्चिम चंपारण की लौरिया सीट से ताल ठोंक रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed