फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Electtion 2020, CM Nitish kumar speaks on employment in bihar

बिहार चुनावः सीएम नीतीश बोले- 10 लाख नौकरी देने के नाम पर लोगों को किया जा रहा है गुमराह

Mon, 02 Nov 2020 07:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Bihar Electtion 2020, CM Nitish kumar speaks on employment in bihar
नीतीश कुमार(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई अगर 10 लाख नौकरी देने का दावा कर रहा है तो वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में 10 लाख वैकेंसी कहां है और अगर देते भी हैं तो इसके लिए बजट कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सब बस लोक लुभावन वादे हैं जिसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नीतीश ने कहा कि पहले राज्य सरकार के किसी भी कर्मचारी को समय से वेतन नहीं मिलता था और वेतन मांगने पर डंडे भी खाने पड़ते थे। यह बात 2005 में उनसे तमाम शिक्षकों और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने कही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है। हमारी सरकार ने कोरोना के दौरान बहुत काम किए हैं। अब हम लोग तकनीक के जरिए काम पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान भी काफी काम चल रहा है और हम इसपर पूरा ध्यान दे रहे हैं। वहीं जनता की नाराजगी के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझसे नेताओं की नाराजगी है, जनता मुझसे नाराज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed