फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020: Third Phase 31 Percent Of Candidates Have Criminal Record, 72 Constituencies Declared Red Alert

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तीसरे चरण में 31 फीसदी उम्मीदवार दागी, 72 निर्वाचन क्षेत्र रेड अलर्ट घोषित

Tue, 03 Nov 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Third Phase 31 Percent Of Candidates Have Criminal Record, 72 Constituencies Declared Red Alert
बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण में 31 फीसदी दागी उम्मीदवारों - फोटो : अमर उजाला

Bihar Election 2020: बिहार में तीसरे चरण में 78 सीटों पर भाग्य आजमा रहे 1,195 प्रत्याशियों में से 31 फीसदी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन उम्मीदवारों के हलफनामे से यह बात सामने आई है। इनमें से 282 करीब 24 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले हैं। गंभीर अपराध गैरजमानती और 5 साल से ज्यादा कैद की सजा वाले होते हैं। तीसरे चरण में 78 में से 72 निर्वाचन क्षेत्रों को रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं इस दौर में 361 प्रत्याशी

विज्ञापन

करोड़पति हैं।

राजद के सबसे ज्यादा दागी
राजद के 44 में से 32 दागी हैं, जिनमें 22 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। वहीं, भाजपा के 34 में से 26 दागी और 22 पर गंभीर आपराधिक केस चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के 25 में से 19 और लोजपा के 42 में से 18 दागी उम्मीदवार हैं। जदयू के 37 में से 21 दागी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन



एडीआर के संस्थापक ट्रस्टी जगदीप छोकर ने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उम्मीदवारों के चयन को लेकर राजनीतिक दलों पर कोई असर नहीं है, जिसमें दलों से दागी उम्मीदवारों के चयन का कारण बताने के लिए कहा गया था। सियासी दल अब भी अपने पुराने ढर्रे पर आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को टिकट दे रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed