{"_id":"5fa215d28ebc3ec5ee58cc17","slug":"bihar-election-2020-tejashwi-yadav-condemns-nitish-kumar-onion-incident-said-this-behavior-is-non-democratic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020 : नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने की घटना को तेजस्वी ने बताया निंदनीय और अलोकतांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020 : नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने की घटना को तेजस्वी ने बताया निंदनीय और अलोकतांत्रिक
Wed, 04 Nov 2020 08:15 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : Twitter
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान डाले जा चुके हैं और अब सात नवंबर को आखिरी और तीसरे चरण का मतदान होना है। मंगलवार को 17 जिलों की 94 सीटों पर वोट डाले गए। इस बीच तीसरे चरण के चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी में प्रचार-प्रसार कर रहे थे कि तभी भीड़ में से किसी ने उनपर प्याज फेंकी।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश कुमार को तुरंत कवर कर लिया लेकिन नीतीश ने भाषण देना जारी रखा। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना की निंदा की है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी। यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है।
विज्ञापन
आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी। यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है। लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 3, 2020
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता। बता दें कि मधुबनी के हरखाली में एक रैली के दौरान नीतीश कुमार पर प्याज फेंकी गई थी। नीतीश कुमार जब रोजगार की बात कर रहे थे, तब उनपर प्याज फेंकी गई।
प्याज फेंकने पर नीतीश कुमार नाराज हो गए थे और भीड़ से कहने लगे कि खूब फेंको, फेंकते रहो, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जब प्याज फेंकने वाले भीड़ ने पकड़ लिया तो नीतीश ने मंच से कहा कि उसे जाने दीजिए, उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।