{"_id":"5f535dcdb641ec21b84219da","slug":"bihar-election-2020-tejashwi-yadav-attack-on-nitish-kumar-on-sc-st-decision-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: नीतीश के फैसले पर तेजस्वी का पलटवार, ओबीसी और सामान्य वर्ग के बच्चों को नौकरी क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: नीतीश के फैसले पर तेजस्वी का पलटवार, ओबीसी और सामान्य वर्ग के बच्चों को नौकरी क्यों नहीं
Sat, 05 Sep 2020 03:13 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
आज ही एससी-एसटी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लिए गए फैसले पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस फैसले पर उनसे सवाल दाग दिए हैं और इस फैसले को चुनावी स्टंट बताया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने एलान किया है कि चुनाव से पहले अगर एससी-एसटी समुदाय से किसी की हत्या होगी तो उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी लेकिन ओबीसी और सामान्य जाति के समुदाय के लोगों की हत्या होने पर उनके बच्चों को सरकारी नौकरी क्यों नहीं मिलनी चाहिए। इस तरह से नीतीश कुमार राज्य में एससी-एसटी समुदाय के लोगों की हत्या को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Bihar's unemployment rate is around 46%, one of the highest in India. Around 4.5 lakh posts are vacant in different departments of state govt. If given a chance, our govt will fill all the vacant posts & create new vacancies in proportion to population: RJD leader Tejashwi Yadav https://t.co/zBdJecgntY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 5, 2020
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर 46 फीसदी है, जो देश में सबसे ज्यादा है। राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग में लगभग साढ़े चार लाख पद खाली हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उन्हें मौका दिया जाएगा, तो उनकी सरकार उन सभी रिक्त पदों को भर देगी और जनसंख्या के आधार पर नई नौकरियां भी निकालेगी।