{"_id":"5f53be388ebc3e6153746a0a","slug":"bihar-election-2020-sushant-singh-rajput-death-case-become-election-issue-bjp-printed-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः ना भूले हैं...ना भूलने देंगे! सुशांत की मौत पर सियासी बानगी, भाजपा ने छपवाया पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः ना भूले हैं...ना भूलने देंगे! सुशांत की मौत पर सियासी बानगी, भाजपा ने छपवाया पोस्टर
Sat, 05 Sep 2020 10:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर पर सुशांत की तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी बिहार चुनाव में इस बार सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला चुनावी मुद्दा बनने वाला है। इसका एक इशारा साफ तौर पर मिल गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भाजपा में कला संस्कृति प्रकोष्ठ के बिहार संयोजक वरुण कुमार सिंह ने सुशांत सिंह की तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा ना भूले हैं ना भूलने देंगे।
विज्ञापन
जी हां, वरुण कुमार सिंह ने जो पोस्टर जारी किया है, उस पोस्टर में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर लगी हुई है। तस्वीर के ऊपर हैश टैग के साथ जस्टिस फॉर सुशांत लिखा है और तस्वीर के नीचे लिखा है- 'ना भूले हैं! ना भूलने देंगे!!' इतना ही नहीं इस तस्वीर पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का भी निशान है, जिसके नीचे लिखा है कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार प्रदेश।
विज्ञापन
वहीं, वरुण कुमार सिंह का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए वो पिछले 16 जून से ही अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 14 जून की घटना के बाद से सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके अलावा करणी सेना ने भी स्टीकर और मास्क बनाकर लोगों को बांटा है।
विज्ञापन
हालांकि, इस मामले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि भाजपा सुशांत सिंह राजपूत मामले की निष्पक्ष जांच चाहती थी। सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है, फिर इसे चुनावी मुद्दा बनाने का क्या मतलब है।