{"_id":"5f85347eb3e24b51d4292c1c","slug":"bihar-election-2020-sanjay-raut-says-shiv-sena-will-contest-on-40-50-seats-there-is-no-talk-about-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election in Bihar 2020: बिहार में पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है शिवसेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election in Bihar 2020: बिहार में पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है शिवसेना
Tue, 13 Oct 2020 04:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 13 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
Bihar Election 2020: बिहार चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। वहीं शिवसेना का कहना है कि पार्टी 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है।
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछा गया कि क्या पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा, 'शिवसेना 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है। मैं अगले हफ्ते पटना जाऊंगा। पप्पू यादव सहित स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं।'
विज्ञापन
Shiv Sena will contest 40-50 seats, there is no talk about alliance with anyone till now. I'll go to Patna next week. Local parties including that of Pappu Yadav want to talk to us: Shiv Sena's Sanjay Raut on if Shiv Sena will fight #BiharElections in alliance with NCP pic.twitter.com/FWTrf9pAUL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 13, 2020
इससे पहले राउत ने नौ अक्तूबर को कहा था, 'आगामी बिहार चुनाव में शिवसेना लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे।'
ये संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान
बिहार चुनाव के लिए शिवसेना ने चुनाव आयोग के पास प्रचारकों की सूची भेजी है जिसमें पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा पार्टी प्रवक्ता संजय राउत, प्रियंका चतुर्वेदी, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे, सांसद अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत गुलाबराव पाटिल, राजकुमार बाफना, राहुल शेवाले, कृपाल तुमाणे, सुनील चिटणीस, योगराज शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा, विनय शुक्ल, गुलाब दुबे, अखिलेश तिवारी और अशोक तिवारी शामिल हैं।