फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020, Rajnath singh in bihar says touches upon Gilgit Baltistan illegal occupation by pakistan

राजनाथ बोले, गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा पीओके भारत का अभिन्न अंग

Tue, 03 Nov 2020 12:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020, Rajnath singh in bihar says touches upon Gilgit Baltistan illegal occupation by pakistan
राजनाथ सिंह - फोटो : twitter@ Rajnath Singh

बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया हुआ है। पाकिस्तान अब गिलगित-बाल्टिस्तान को राज्य बनाने जा रहा है। हमारी सरकार ने दो टूक शब्दों में कहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा पीओके भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से अवैध काम करता रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि हम लोग नहीं चाहते थे भारत का विभाजन हो लेकिन हो गया। जो हिंदू-सिख-बौद्ध पाकिस्तान में रह गए, उनके साथ कैसा सुलूक होता रहा है, इसकी जानकारी आपको भी है। हमने वहां पर मजहबी उत्पीड़न झेल रहे अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता कानून बनाया।
विज्ञापन


इसके बाद रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले पर कांग्रेस द्वारा भद्दी बात कही जाती थी। प्रधानमंत्री  मोदी पर शक किया जाता था। अब तीन दिन पहले पाकिस्तान के असेम्बली में खुद पाकिस्तान के मंत्री ने खुलासा किया कि पुलवामा में क्या हुआ था। अब कांग्रेस के लोग क्यूं चुप है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed