फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: Rahul Gandhi PM Narendra Modi on farmers issue, praise of Sharad Yadav

राहुल का पीएम पर बड़ा हमला, कहा- 'ईवीएम' नहीं ' , 'एमवीएम' - 'मोदी वोटिंग मशीन' है

Wed, 04 Nov 2020 03:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 04 Nov 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: Rahul Gandhi PM Narendra Modi on farmers issue, praise of Sharad Yadav
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए राजनेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के अररिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने ईवीएम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, 'ईवीएम' ईवीएम नहीं है, बल्कि 'एमवीएम' है- 'मोदी वोटिंग मशीन।'

विज्ञापन


राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मजदूरों को हजारों किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया, प्रधानमंत्री के दिल में मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, राहुल ने एलजेडी प्रमुख शरद यादव की प्रशंसा की। 
विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर उठ रहे सवालों को बीच कहा कि  'ईवीएम' ईवीएम नहीं है, बल्कि 'एमवीएम' है- 'मोदी वोटिंग मशीन।' लेकिन इस बार बिहार में युवा आक्रोश में है। इसलिए, फिर वो चाहे ईवीएम हो या एमवीएम गठबंधन ही चुनाव जीतेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल ने चुनावी सभा में कहा, मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने किसानों को कहीं भी अनाज बेचने के लिए फ्री कर दिया है क्योंकि वे अब अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। मोदी जी मुझे बताएं, क्या किसान अपनी उपज को हवाई जहाज से बेचने जाएगा? या वह सड़क मार्ग से जाएगा? अगर उसे सड़क मार्ग से जाना है, तो बिहार में सड़कें कहां हैं?
 

कांग्रेस नेता ने कहा, पीएम मोदी ने लोगों को घर पहुंचने के लिए हजारों किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर किया। उनके दिल में मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर भी घेरा। वहीं, राहुल ने चुनावी रैली में एलजेडी प्रमुख शरद यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें वयोवृद्ध नेता से बहुत कुछ सीखने को मिला है।


कोरोना वायरस के मुद्दे पर राहुल ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा, कोरोना आता है, मोदी जी टीवी पर आते हैं और कहते हैं कि भाइयों-बहनों 22 दिन में हिंदुस्तान कोरोना को हरा देगा। उसके बाद कहते हैं 22 दिन में हराएंगे, एक काम करो थाली बजाओ। उसके बाद कहते हैं थाली ने काम नहीं किया, चलो मोबाइल की लाइट जलाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed