फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 Latest News Plurals Party Candidate dr rameshwar attacked pushpam priya says these people are feared

Bihar Election 2020: प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी पर हमला, पुष्पम प्रिया बोलीं- ये डरे हुए लोग हैं

Mon, 02 Nov 2020 10:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Nov 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 Latest News Plurals Party Candidate dr rameshwar attacked pushpam priya says these people are feared
बिहार चुनाव 2020: पुष्पम प्रिया चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए रविवार को प्रचार का आखिरी दिन था। इसके चलते प्रत्याशियों ने काफी शक्ति प्रदर्शन किया। किसी ने बाइक रैली निकाली तो किसी ने रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाई। इसी कड़ी में सिवान में रोड शो खत्म करके वापस लौट रहे प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह पर शहर के सदर अस्पताल के समीप पास अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर केमिकल वाली स्याही फेंकी। स्याही के कुछ छींटे उनकी आंख में चले गए। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी। उन्होंने स्थानीय थाने में घटना को लेकर शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



वहीं अपने उम्मीदवार पर हुए हमले से नाराज पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्वीट कर कहा, 'सिवान से हमारे प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर कुमार जी पर आज शाम केमिकल स्याही से हमला हुआ है, जिससे उनकी आंख की कॉर्निया जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जंगलराज 2.0 का यही सुशासन है। सभी प्रत्याशियों से अनुरोध है कि आप सतर्क रहें, ये डरे हुए लोग हैं और आपको जीत से रोकने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। घबराएं नहीं, डट कर मुकाबला करें और जीतें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह सिवान के मशहूर डॉक्टरों में से एक हैं। वे श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक भी हैं। उन्हें प्लूरल्स पार्टी ने सिवान सदर विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed