फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 mukesh sahani leaves Mahagathbandhan and join nda bjp will give 11 seats to his party

बिहार चुनाव : महागठबंधन छोड़ एनडीए में आए मुकेश सहनी, भाजपा ने अपने कोटे से दी 11 सीटें

Wed, 07 Oct 2020 03:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Oct 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 mukesh sahani leaves Mahagathbandhan and join nda bjp will give 11 seats to his party
विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी - फोटो : social media

बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने अपनी सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने महागठबंधन को छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया है। बीजेपी ने अपनी सीटों में से 11 सीटें मुकेश सहनी को देने का एलान किया है। इसके अलावा मुकेश सहनी को विधान परिषद की सीट भी दी जाएगी।

विज्ञापन



बता दें कि बिहार चुनाव के लिए एनडीए में जदयू के पास 122 सीटें तो बीजेपी के पास 121 सीटें हैं। इनमें से जदयू ने अपने खाते में से हम पार्टी को सात सीटें दी हैं, वहीं बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को अपने खेमे से 11 सीटें दी हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अति पिछड़ा वर्गों के लिए काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी पहले भी पीएम मोदी के समर्थन में काम करते आए हैं। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अब कुछ ही पार्टी महागठबंधन में बची हैं। सभी लोग महागठबंधन छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मुकेश सहनी ने महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए लिखा कि महागठबंधन ने हमें धोखा दिया और हमेशा सीटों को लेकर उलझाए रखा। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन का कोई ठिकाना नहीं रहता। मुकेश सहनी ने बताया कि वह पहले भी पीएम मोदी के विकास के एजेंडे पर काम करते आए हैं।

वीआईपी की 11 सीट
ब्रह्मपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचहा, गौरा बौड़ाम, केवटी, सुगौली, मधुबनी, साहेबगंज, बलरामपुर, अलीनगर और बनियापुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed