{"_id":"5f90604f38158619302b4817","slug":"bihar-election-2020-ljp-president-chirag-paswan-start-election-campaign-from-road-show-at-paliganj-and-jahanabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनावः योगी की सभा पर भारी पड़ा चिराग का पालीगंज का रोड शो, उमड़ा लोगों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनावः योगी की सभा पर भारी पड़ा चिराग का पालीगंज का रोड शो, उमड़ा लोगों का हुजूम
Wed, 21 Oct 2020 09:52 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Oct 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Chirag Paswan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी के विजन डाक्यूमेंट को लॉन्च करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दो विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। चिराग को देखने और सुनने के लिए लोगों का भारी हुजूम हर चौक- चौराहे पर उमड़ पड़ा। चिराग ने सबसे पहले पालीगंज में रोड- शो किया। 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के नारे के साथ प्रचार अभियान में उतरे चिराग पासवान के रोड शो को जोरदार समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से पार्टी की प्रत्याशी ऊषा विद्यार्थी हैं। भाजपा से जुड़ी रहीं ऊषा विद्यार्थी ने पार्टी नेतृत्व से क्षुब्ध होकर उसे हाल में छोड़ दिया और अब वे बतौर लोजपा उम्मीदवार पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। यहां सीपीआई- माले के उम्मीदवार संदीप सौरभ हैं और एनडीए के घटक जदयू से जयवर्धन यादव मैदान में हैं। लोजपा के मैदान में आने से यहां की चुनावी लडाई त्रिकोणात्मक हो गई है।
विज्ञापन
वहीं जहानाबाद में भी लोजपा का रोड- शो हिट रहा। लोगों ने चिराग का दिल खोलकर स्वागत किया। जहानाबाद से लोजपा प्रत्याशी इंदु कश्यप हैं। ये भी भाजपा छोड़कर लोजपा में शामिल हुई हैं। यहां से जदयू ने कृष्ण नंदन वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।राज्य सरकार में ये शिक्षा मंत्री हैं।
वहीं महागठबंधन ने यहां से राजद के सीटिंग विधायक सुदय यादव को अपना उम्मीदवार फिर से बनाया है। यहां भी संघर्ष त्रिकोणीय है। पालीगंज में रोड शो के बाद चिराग ने कहा कि जनता द्वारा इस प्रकार के स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद। आप सभी के आशीर्वाद से बिहार1st बिहारी1st के लिए संकल्पित लोजपा प्रत्याशी आदरणीय उषा विद्यार्थी जी विजयी होंगी और बिहार के नवनिर्माण में सहयोग देंगी। जेडीयू के नेताओं को देखते ही उनसे मांगे 5 साल का हिसाब।
वहीं जहानाबाद में भी उन्होंने स्वागत के लिए जनता का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से बिहार 1st बिहारी 1st के लिए संकल्पित लोजपा प्रत्याशी आदरणीय इंदू कश्यप जी विजयी होंगी और बिहार के नवनिर्माण में सहयोग देंगी।