फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 live updates nitish tejashwi chirag jp nadda smriti irani mahagathbandhan bjp jdu rjd ljp rally

बिहार Live: जदयू नेता संजय झा ने कहा- चिराग एक 'जमूरा' है जो किसी और की धुन पर नाच रहा है

Mon, 26 Oct 2020 09:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 26 Oct 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 live updates nitish tejashwi chirag jp nadda smriti irani mahagathbandhan bjp jdu rjd ljp rally
बिहार चुनाव - फोटो : Amar Ujala Graphics

बिहार में कोरोना संकट के बीच बुधवार को पहले चरण के लिए मतदान होने वाले हैं। ऐसे में सोमवार को पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में कई बड़े नेता आज राज्य में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही शराबबंदी पर उन्हें घेरा है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शराब माफिया मुझे सत्ता से हटाना चाहते हैं। इसके अलावा प्याज को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा को घेरा है।

विज्ञापन


बिहार में दूध उत्पादन की बड़ी संभावनाः नित्यानंद राय
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज बिहार के राघोपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएगी तब जाके लोगों की आय में वृद्धि होगी। तभी किसानों और उनके परिवारों की आमदनी बढ़ेगी। बिहार में दूध उत्पादन की भी बड़ी संभावना है, जिसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


जदयू नेता संजय झा ने चिराग को बताया 'जमूरा'
जदयू नेता संजय झा ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चिराग एक 'जमूरा' है जो किसी और की धुन पर नाच रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उसकी फिल्म फ्लॉप हुई, उसी तरह वह राजनीति में भी फ्लॉप हो जाएगा। संजय झा ने कहा कि कंगना से सीखें कि जिनके साथ उसने काम किया वह कहां पहुंच गई है। इसी तरह सुशांत ने बिना किसी पृष्ठभूमि के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।     
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी का राजद पर हमला 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज बोधगया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब नेताओं ने चारे से पैसा कमाया और गरीब खाली पेट सो जाते थे।

आपको अपने माता-पिता की तस्वीर लगाने में इतनी शर्म क्योंः रविशंकर प्रसाद 
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग(तेजस्वी) कह रहे हैं कि हम नया बिहार बनाएंगे। लेकिन 'नया बिहार' के पोस्टर में उनके माता-पिता की तस्वीर कहीं नहीं है जिन्होंने 15 वर्षों तक शासन किया। उन्होंने कहा कि आपको अपने माता-पिता की तस्वीर लगाने में इतनी शर्म क्यों आती है। 
 

लालू जी के शासन में गरीब सीना तान के बाबू साहब के सामने चलते थे: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लालू जी के शासन में गरीब सीना तान के बाबू साहब के सामने चलते थे, जो कर्मचारी काम करेगा उसे सम्मान मिलेगा, जो गलत काम करेगा उसे सजा मिलेगी।15 साल जो व्यक्ति (नीतीश कुमार) रोज़गार नहीं दिया, कारखाना नहीं लगाया, गरीबी नहीं हटाया वो अगले 5 साल में क्या कर लेगा 

हम भाई-भतीजावाद को लेकर चिंतितः नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास कोई ज्ञान या अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकारों के कहने पर मेरे खिलाफ बोल रहे हैं। हमें अभियान में दिलचस्पी नहीं है लेकिन हम भाई-भतीजावाद को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम पूरे बिहार को एक परिवार के रूप में मानते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए, केवल उनके रिश्तेदार ही उनका परिवार हैं। 

चिराग पासवान को मांगनी चाहिए माफी: रवि किशन
चिराग पासवान के मुख्यमंत्री को जेल भेजने के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, '15 साल में एक दाग एक कलंक नहीं उनके (नीतीश कुमार) ऊपर किसलिए जेल जाएंगे? ईमानदारी की नेतागिरी की, शराब बंद की, युवाओं को बचाया क्या इसलिए जेल जाएंगे। मुख्यमंत्री पर इस तरह का आरोप लगाना, गलत बात है उन्हें (चिराग पासवान) माफी मांगनी चाहिए।'



पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी सीमाएं हैं सुरक्षित: नड्डा
औरंगाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'क्या पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी सीमाएं सुरक्षित नहीं हुई हैं? पिछले छह वर्षों में, अरुणाचल प्रदेश से गलवां तक 4700 किलोमीटर लंबी 4 लेन की सड़कों का निर्माण किया गया है ताकि जवानों को जब भी आवश्यकता हो, बिना किसी देरी के सीमाओं तक पहुंच सकें।' 
 

बिहार बहादुरों की भूमि है: रविश्कर
औरंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'हमारे पीएम ने क्या कहा? यह बिहार रेजिमेंट के बहादुर जवान थे जिन्होंने गलवां में चीन को करारा जवाब दिया था। उड़ी में भी बिहार के जवान शामिल थे। बिहार बहादुरों की भूमि है। भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है। कुछ लोगों को इससे समस्या है। उनके पास अनुच्छेद 370 (निष्प्रभावी) के मुद्दे भी हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, 'दो निशान दो प्रधान' नहीं होगा। हर जगह केवल तिरंगा होगा।'
 

सत्ता से हटाना चाहते हैं धंधेबाज: नीतीश कुमार
लखीसराय में एक रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी के खिलाफ बिहार में माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले असल में खुद धंधेबाज हैं। धंधेबाज लोग ही इस कानून के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं। शराब माफिया चाहते हैं कि किसी तरह उन्हें सत्ता से हटाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज से पांच साल पहले और उससे पहले भी महिलाएं शराबबंदी की मांग किया करती थीं। हमने वादा किया था कि शराबबंदी लागू करेंगे। सत्ता में आए तो कर दिया। अब इससे बौखलाए शराब माफिया उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं। जितने धंधेबाज हैं सब आरोप लगा रहे हैं।'

प्याज को लेकर तेजस्वी ने भाजपा पर साधा निशाना
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोग प्याज की माला पहना करते थे। अब यह 100 रुपये किलो को छूने वाला है। बेरोजगारी है, भुखमरी बढ़ रही है, छोटे व्यापारी नष्ट हो रहे हैं, गरीबी बढ़ रही है। जीडीपी गिर रही है, हम आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। जो लोग प्याज के बारे में बोल रहे थे, जब यह 50-60 रुपये किलो था, अब चुप हो गए हैं। अब इसके दाम 80 रुपये किलो को पार कर गए हैं। किसान तबाह हो रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, बिहार गरीब है और लोग शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा सहायता के लिए पलायन कर रहे हैं। भुखमरी बढ़ती जा रही है।
 

भ्रष्टाचार में शामिल हैं नीतीश कुमार: चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'मैंने कहा कि अगर वे दोषी हैं, तो उन्हें जांच के बाद जेल भेज देना चाहिए। यह कैसे संभव हो सकता है कि मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर घोटालों और भ्रष्टाचार के बारे में नहीं जानते? वह भी इसमें शामिल हैं। यदि नहीं हैं, तो यह जांच में स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वे भ्रष्ट हैं।'
 

भाजपा नेता करेंगे रैलियां
भाजपा अध्यक्ष नड्डा दोपहर 12 बजे औरंगाबाद में और 3.55 पर पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। नड्डा के अलावा भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता से सांसद बने रवि किशन आज चार चुनावी रैली करने वाले हैं। यादव और रवि किशन राजौली, नवीनगर, दिनारा और बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजय जायसवाल वरसालीगंज, बोधगया और शाहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


तीन रैलियों को संबोधित करेंगे नीतीश
जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर, महुआ और मनहर (वैशाली) में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि यहां दूसरे चरण में मतदान होने हैं।

10 से ज्यादा रैलियां करेंगे तेजस्वी
तेजस्वी यादव आज सुबह 10 बजे भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा खगड़िया, वैशाली और बेगुसराय में जनसभा करेंगे। अकेले भागलपुर में तेजस्वी की 5 चुनावी जनसभा होनी हैं। खगड़िया में चार स्थानों के अलावा चार अन्य जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed