फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 Latest News Update nitish kumar chirag paswan tejashwi yadav bjp jdu alliance ljp rjd mahagathbandhan

Bihar Election 2020: पहले चरण के मतदान से तीन पहले चिराग ने चला एक और दांव, कहा- असंभव नीतीश

Sun, 25 Oct 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Oct 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 Latest News Update nitish kumar chirag paswan tejashwi yadav bjp jdu alliance ljp rjd mahagathbandhan
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा करते चिराग पासवान - फोटो : ANI

बिहार में आगामी बुधवार को मतदाता पहले चरण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में चुनावी सरगर्मी और जुबानी जंग का दौर तेज हो गया है। सत्ता-विपक्ष एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं भाजपा बेशक स्पष्ट कह चुकी है कि लोजपा उसके साथ नहीं है और वो राज्य में जदयू, हम और वीआईपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। लेकिन चिराग पासवान लगातार पार्टी के पक्ष में बयान में दे रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जिन क्षेत्रों में लोजपा प्रत्याशी नहीं हैं वहां भाजपा को वोट दें। इसके अलावा वो लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने नीतीश को भाजपा की तरह गठबंधन के प्रति ईमानदार रहने की भी नसीहत दी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


विज्ञापन


चिराग ने भाजपा के लिए मांगे वोट
लोजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, 'आप सभी से अनुरोध है की जहां भी लोजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानो पर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लागू करने के लिए लोजपा के प्रत्याशियों को वोट दें व अन्य स्थानो पर भारतीय जनता पार्टी के साथियों को दें। आने वाली सरकार नीतीश मुक्त सरकार बनेगी।' इसके साथ ही उन्होंने असंभव नीतीश हैशटैग का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा का होना चाहिए शुक्रगुजार
चिराग ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय नीतीश कुमार जी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता खत्म होती नहीं दिख रही है। भाजपा के साथियों का नीतीश कुमार जी को पूरे पन्ने का विज्ञापन और प्रमाणपत्र देने के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए और जिस तरीके से भाजपा गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed