फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 Latest News Update Today BJP Manifesto lalu nitish tejashwi rajnath sitaraman bjp manifesto chirag sushil modi ravishankar

Bihar Election 2020: जदयू ने जारी किया घोषणापत्र, तेजस्वी ने सीतारमण से पूछा सवाल

Thu, 22 Oct 2020 03:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 22 Oct 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 Latest News Update Today BJP Manifesto lalu nitish tejashwi rajnath sitaraman bjp manifesto chirag sushil modi ravishankar
जदयू का घोषणापत्र जारी करते नेता - फोटो : ANI

बिहार में अगले हफ्ते पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए राजनेताओं का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। सभी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाद कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वहीं गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया। इस मौके पर बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प का नाम दिया है। भाजपा ने सत्ता में आने पर 19 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया है। इसके अलावा आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में प्रचार की कमान संभालेंगे। वे बाढ, सासाराम और औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


जदयू ने जारी किया घोषणापत्र

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने गुरुवार को पटना में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।
 

भाजपा के पास नहीं है कोई चेहरा
बिहार चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के लिए वित्त मंत्री को आना पड़ा। चूंकि वह यहां हैं, सीतारमण जी को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं भाजपा के 11 संकल्प
  • सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी
  • तीन लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी
  • आईटी सेक्टर में 5 लाख से ज्यादा रोजगार
  • 50,000 करोड़ से एक करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा
  • स्वास्थ्य विभाग में एक लाख नौकरी दी जाएगी
  • 2024 तक दरभंगा एम्स का संचालन शुरू किया जाएगा
  • 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्का मकान दिया जाएगा
  • हिंदी भाषा में मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तकनीकी शिक्षा होगी
  • अगले दो सालों में 15 दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योग की स्थापना की जाएगी
  • मछलियों के उत्पादन में बिहार को देश में नंबर बनाने का संकल्प
  • मक्का, फल, सब्जी, चूड़ा, मखाना, पान, मसाला, शहद, औषधीय पौधों के लिए सप्लाई चेन बनाई जाएगी

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसे पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प- आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25 का नाम दिया गया है। इस दौरान भाजपा है तो भरोसा है का नारा दिया गया। संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा ने कहा कि हम कोरोना का मुफ्त टीका उपलब्ध कराएंगे। तीन लाख नए टीचर की भर्ती होगी। 19 लाख नए रोजगार देंगे। दरभंगा में एम्स बनाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन की खरीद करेंगे। वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनता का भरोसा हासिल करना इतना आसान नहीं है। 19 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। 30 लाख सोगों को पक्का मकान दिया जाएगा। एक साल में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आईटी हब बनाकर पांच लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। ये भरोसे का संकल्प पत्र है। हम हर वादा पूरा करेंगे।
 

लालू ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें मौका मंत्री करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका और आप ने दिया जनता को धोखा।’
 

शाहनवाज के बाद राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडेय हुए क्वारंटीन
भाजपा के स्टार प्रचार सैयद शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। वहीं राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडेय को लेकर मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि वे भी वायरस की चपेट में आ गए हैं।

राज्य में ये नेता करेंगे चुनाव प्रचार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल बाढ, सासाराम और औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यकर्ताओं के साथ छपरा, मोतिहारी, समस्तीपुर में बैठक करेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी रामगढ़, हिसुआ, लखीसराय, वैशाली में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की पांच संयुक्त चुनावी सभा- सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में होगी। वहीं सांसद मनोज तिवारी सीवान, भागलपुर और नवादा में जनसभा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की रोहतास, कैमूर और बक्सर में चुनावी सभाएं होंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed