फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 JDU leader lalan singh told LJP leader chirag paswan kalidas says LJP play role of opposition

बिहार एनडीए में बयानबाजी तेज, जेडीयू नेता ने चिराग पासवान को बताया कालिदास

Thu, 13 Aug 2020 11:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Aug 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 JDU leader lalan singh told LJP leader chirag paswan kalidas says LJP play role of opposition
Lalan singh - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। इसे देखते हुए बिहार की राजनीति अभी से ही गर्माने लगी है। ताजा मामला एनडीए के दो सहयोगी दलों के बीच वाक् युद्ध का है।

विज्ञापन


एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू और लोजपा के बीच वाक् युद्ध छिड़ गया है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाए जाने से नाराज जेडीयू नेता ललन सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ललन सिंह ने बुधवार को चिराग पर हमला बोलते हुए कहा कि "चिराग पासवान कालिदास हैं, जिस डाल पर बैठते है उसी को काटते हैं।"

विज्ञापन

 

ललन ने कहा कि जमीनी स्तर की हकीकत कुछ और है लेकिन उनकी समझ कुछ और है। सरकार की खामियों को उजागर करने के संबंध में उन्होंने कहा कि "अच्छी बात है, अगर विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। कहावत है ना निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छबाई। तो निंदक जितनी नजदीक रहे बेहतर है। नीतीश कुमार जी उनपर ध्यान नहीं देते  हैं, वो केवल अपना काम करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, " चिराग पासवान ने क्या सवाल खड़ा किया ये वो जानें। जहां तक कोरोना का सवाल है नीतीश कुमार इस मामले में बहुत ही संवेदनशील हैं। आज की तारीख में बिहार में प्रतिदिन 83,000 टेस्ट हो रहा है। इसे अगले तीन दिनों में  एक लाख करने का लक्ष्य है। चिराग ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही 10 राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है। उसमें सामूहिक रूप से उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए टेस्टिंग को बढ़ाने की जरूरत है, यह तो सामान्य बात है।"

ललन सिंह ने कहा, " वो देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने कोरोना की स्थिति को देखते हुए जांच की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया है। अब पीएम के इस ट्वीट को लेकर चिराग ने बयान दिया है तो वो यह जाने की उनकी कहां पर निगाह है कहां पर निशाना है। लेकिन बिहार में पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग हो रही है।"

बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा 11 अगस्त को किए गए ट्वीट पर चिराग पासवान ने 12 अगस्त को ट्वीट किया था। इसी ट्वीट के बाद ललन सिंह ने चिराग को कालिदास बताया है। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed