{"_id":"5f9408a58ebc3e9bb220772e","slug":"bihar-election-2020-forget-about-villages-even-cities-did-not-get-proper-electricity-before-we-came-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद पर नीतीश ने चलाया 'तीर', कहा- गांव को छोड़िए, हमारे आने से पहले शहरों में भी बिजली नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद पर नीतीश ने चलाया 'तीर', कहा- गांव को छोड़िए, हमारे आने से पहले शहरों में भी बिजली नहीं थी
Sat, 24 Oct 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव के मद्येनजर वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने राजद पर निशाना साधा। हमारी सरकार आने पहले राज्य में कोई सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
गांव के बारे में भूल जाइए, यहां तक कि शहरों में भी बिजली नहीं मिलती थी
सीएम नीतीश ने कहा, गांव के बारे में भूल जाइए, यहां तक कि शहरों में भी बिजली नहीं मिलती थी। हमने धीरे-धीरे सुधार किया और हर घर में बिजली पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हमने दिसंबर 2018 तक की समयसीमा निर्धारित की थी लेकिन हमने इस लक्ष्य को नवंबर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
'लालटेन युग' समाप्त हो गया है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 15 साल तक लोगों को काम करने का अवसर मिला और बिजली की खपत क्या थी? 700 मेगावाट। अब यह 6000 मेगावाट है। सभी घरों में बिजली पहुंच गई है, 'लालटेन युग' समाप्त हो गया है। हमने यह बिहार बनाया है।
विज्ञापन
For 15 years people had the opportunity to work & what was the electricity consumption? 700 megawatt. It's 6000 megawatts now. Electricity has reached all houses, 'Lalten yug' has come to an end. We have made this Bihar: Chief Minister Nitish Kumar, in Vaishali#BiharElections https://t.co/ajFewdlV6f
— ANI (@ANI) October 24, 2020
जब लॉकडाउन हुआ तो नीतीश जी कहां थे
इससे पहले राजद नेता व महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब लॉकडाउन हुआ तो नीतीश जी कहां थे। राज्य में शिक्षा, रोजगार का हाल बुरा है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। दवा भी नहीं मिल रही है।
नीतीश सरकार के पास न तो कोई मिशन है और न कोई विजन
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पास न तो कोई मिशन है और न कोई विजन है। उन्होंने 15 साल तक सत्ता सुख भोगने व बिहार के गरीबों को छलने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
डबल इंजन की सरकार में कहीं भी कोई काम बिना चढ़ावा के नहीं होता
केंद्र और राज्य दोनों जगह इनकी सरकार है, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार में कहीं भी कोई काम बिना चढ़ावा के नहीं होता है। यादव ने केंद्र और राज्य पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के 18 जिले बाढ़ में डूबे रहे, लेकिन केंद्र की टीम भी नहीं आई। कोई नहीं देखने आया।