Bihar Election 2020: जानिए पार्टियों ने घोषणापत्रों में किए हैं कैसे- कैसे वादे, कोई 10 लाख तो कोई 19 लाख को दे रहा रोजगार
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनावी मैदान में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। सभी पार्टियों की तरफ से घोषणापत्र जारी कर मतदाताओं को लुभाया जा रहा है। पार्टियों की तरफ से चुनावी वादों की झड़ी लगा दी गई है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनावी मैदान में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। सभी पार्टियों की तरफ से घोषणापत्र जारी कर मतदाताओं को लुभाया जा रहा है। पार्टियों की तरफ से चुनावी वादों की झड़ी लगा दी गई है।
भाजपा, राजद, कांग्रेस, लोजपा तक सभी पार्टियों ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। राज्य में पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होने हैं। इससे पहले, घोषणापत्र के आधार पर मतदाताओं को यह देखना है कि वह किस पार्टी को चुनना चाहती है। ऐसे में आइए जानते हैं, किस पार्टी के घोषणापत्र में जनता के लिए क्या-क्या है...
भाजपा के घोषणापत्र में मतदाताओं के लिए क्या-क्या है
- सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी
- तीन लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी
- 50,000 करोड़ से एक करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा
- 19 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी
- 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्का मकान दिया जाएगा
- हिंदी भाषा में मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तकनीकी शिक्षा होगी
महागठबंधन के घोषणापत्र में मतदाताओं के लिए क्या-क्या है
- 10 लाख युवाओं को रोजगार
- नौकरी के लिए साक्षात्कार में जाने वाले अभ्यार्थियों के लिए किराया
- पलायन रोकने के लिए काम करेंगे
- नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देंगे
- जीविका दीदी की नियमित वेतन और राशि बढ़ाई जाएगी
- पहले विधानसभा सत्र में केंद्र के कृषि संबंधी तीनों बिल के प्रभाव से बिहार के किसानों को मुक्ति दिलाने का वादा
कांग्रेस के घोषणापत्र में मतदाताओं के लिए क्या-क्या है
- बिहार में सत्ता में आने पर किसानों की कर्ज माफी
- गरीबों का बिजली बिल माफ
- नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा
- किसानों के सही फसल का सही मूल्य दिलाने का वादा
- कृषि कानूनों को खारिज करने का वादा
- विधवा महिलाओं को 1000 रुपये पेंशन
लोजपा के घोषणापत्र में मतदाताओं के लिए क्या-क्या है
- सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा
- सभी विभागों के अनुमोदित व स्वीकृत पदों में शीघ्र बहाली
- समान काम समान वेतन का वादा
- कैंसर संस्थानों की स्थापना
- बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट युवा आयोग का गठन का वादा
- माता सीता का भव्य मंदिर निर्माण का वादा