फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020: CM Nitish Kumar Urges In Purina Raily, This Is My Last Election, Please Vote Me

Bihar Election 2020: पूर्णिया में नीतीश कुमार बोले: यह मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला

Thu, 05 Nov 2020 05:34 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: योगेश साहू Updated Thu, 05 Nov 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: CM Nitish Kumar Urges In Purina Raily, This Is My Last Election, Please Vote Me
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को पूर्णिया में आयोजित रैली में कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला।

विज्ञापन


विज्ञापन



नीतीश ने कहा, 'आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, ये मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला।' बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव को तीन चरणों में आयोजित करने का फैसला किया गया था। पहला चरण 28 अक्तूबर तो दूसरा चरण तीन नवंबर को आयोजित हुआ था। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।


इन 15 जिलों में होना है मतदान
सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और  समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे।

ये चुनाव बिहार के भविष्य का है: नड्डा
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि लाठियां भांजने वाले आज कहते हैं कि कानून का राज लाएंगे। नड्डा ने कहा, 'ये चुनाव बिहार के भविष्य का है। एक तरफ बिहार का विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ बिहार को विनाश की तरफ पहुंचाने वाले... लालू जी ने 'लाठी भांजन' रैली बुलाई थी कि नहीं बुलाई थी? आज ये बोलते हैं कि हम कानून का राज लाएंगे और जब कानून का राज था तब 'लाठी भांजते' थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed