फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News: Ljp Party Chirag Paswan Says Jdu Workers Are Defeated Bjp

Bihar Phase 2 Voting: चिराग पासवान बोले- 'भाजपा को हराने में जुटे हैं जदयू के कार्यकर्ता'

Tue, 03 Nov 2020 01:57 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Nov 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News: Ljp Party Chirag Paswan Says Jdu Workers Are Defeated Bjp
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : ANI

Election in Bihar 2020: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ बताते हुए कहा है कि जदयू का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा को हराने में जुटा हुआ है। वहीं लोजपा के कार्यकर्ता भाजपा को और भाजपा कार्यकर्ता लोजपा को जिताने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के बिना नहीं रह सकते। पहले वह लालू यादव को भला-बुरा कहते रहे और 2015 में उन्हीं के साथ सरकार भी बना ली।

विज्ञापन


हो सकता है कि चुनाव नतीजे आने के बाद महागठबंधन से हाथ मिला लें। चिराग ने कहा कि 15 साल तक मुख्यमंत्री ने सुशासन बाबू का तमगा लगाए रहा, लेकिन अब उनकी लूट का पर्दाफाश हो गया है। 10 तारीख के बाद बिहार में भाजपा और लोजपा की सरकार बन रही है।
विज्ञापन



पाकिस्तान में घुसकर मारा, रोजगार भी हम ही देंगे : आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को कोई टेढ़ी नजरों से नहीं देख सकता है। भारत के जवानों ने पाकिस्तान में आतंकियों को घुसकर मारा है। हमने विंग कमांडर अभिनंदन को 24 घंटे में वापस कराया है। पश्चिमी चंपारण के बगहा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज पाकिस्तान की संसद में भी भारत का डर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस से लोगों को आगाह करते हुए दो गज दूरी मास्क है जरूरी का नारा दोहराया। योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, पहले जो जाति के नाम पर बांटते थे, परिवार को चलाते थे, अब रोजगार के नाम पर झुनझुना पकड़ाकर बहलाने की कोशिश कर रहे हैं। नौजवानों को इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है।

योगी ने कहा, कांग्रेस हो या राजद, इनके पास बांटने के अलावा कोई काम नहीं है। लालू-राबड़ी शासन की याद दिलाते हुए कहा कि गरीबों को राशन देने की बात तो दूर, मूक जानवरों का चारा तक हजम कर गए थे। अब कह रहे हैं कि वो रोजगार देंगे। योगी ने पूछा कि दस लाख नौकरी कहां से आएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार देने का काम सिर्फ पीएम मोदी और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।

पासवान की मौत पर मांझी ने उठाए सवाल
हम के नेता जीतन राम मांझी ने लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की मौत पर सवाल उठाते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। मांझी ने पूछा कि आखिर रामविलास पासवान का मेडिकल बुलेटिन रोज क्यों नहीं जारी किया जाता था। मांझी का दावा है कि पासवान की मौत दो-तीन दिन पहले हो गई थी। किसी बड़े रहस्य पर पर्दा डालने की
कोशिश हो रही है।

मांझी को जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि एक मृत व्यक्ति के बारे में अब हर कोई राजनीति कर रहा है। जब वह जीवित थे और अस्पताल में भर्ती थे, तब कोई उन्हें देखने तक नहीं आया। जो भी अब एक बेटे के खिलाफ ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।


फुलवरिया टू होटवार वेबसाइट लॉन्च
दूसरे चरण के मतदान के एक दिन पहले जदयू ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया है। जदयू ने बिहार में जंगलराज की कहानी युवाओं को बताने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की। वेबसाइट का टाइटल "फुलवरिया टू होटवार" है। नीरज कुमार, डॉ.अजय आलोक और राजीव रंजन की मौजूदगी में वेबसाइट लॉन्च की गई। इसपर राजद के 15 साल शासन के साथ ही लालू प्रसाद के घोटाले आदि का जिक्र है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed